-
Advertisement
इन Popular फिल्मों में पहले ही दिखाया जा चुका है Lockdown, घर बैठे आप भी देखें
Last Updated on March 24, 2020 by
नई दिल्ली। चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया भर के तमाम सारे देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। भारत के अधिकांश प्रदेशों को एहतियातन लॉक डाउन कर दिया गया है। जिसके कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। भारत के लोगों को शायद पहली बार इतने व्यापक तौर पर इस तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फ़िल्मी दुनिया में कई बार लॉक डाउन की परिस्थितियों को दिखाया गया है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फिल्म्स के बारे में जिन्हें आप लॉक डाउन के दौरान घर में बैठकर देख सकते हैं।
IAM LEGEND
न्यूयॉर्क शहर एक वायरस के चलते पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है और इस शहर में जॉम्बी भी घूम रहे हैं। सुनसान, वीरान हो चुके शहर में विल स्मिथ इंसानों की आखिरी उम्मीद है। साल 2007 में रिलीज हुई ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
BIRD BOX
कई सालों तक आइसोलेशन में रहने के बाद सांड्रा बुलॉक अपने दो बेटों के साथ आंखों पर पट्टी बांध कर अपनी मंजिल पर निकली हैं। इस सुपरनैचुरल ट्विस्ट से भरे पोस्ट एपोक्लेप्टिक थ्रिलर वेबसीरीज में लगातार कई थ्रिल आते रहते हैं और इसे नेटफ्लिक्स की सबसे बेहतरीन वेबसीरीज में शुमार किया जाता है।
Pandemic
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में खतरनाक वायरस से जूझ रहे लोगों की मनोदशा को दिखाया गया है। इस सीरीज में दिखाया जाएगा कि कैसे वैज्ञानिक और डॉक्टर्स फ्लू, इबोला और कोरोना जैसी खतरनाक बीमारियों के खिलाफ संघर्ष करते हैं और कैसे वे मौत से खेलते हुए लोगों को बचाते हैं। इस शो की टाइमिंग को लेकर भी फैंस ने काफी सवाल उठाए थे क्योंकि जिस वक्त ये सीरीज शुरु हुई है, ठीक उसी दौरान दुनिया कोरोना वायरस के चलते संघर्ष कर रही है।
12 Monkeys
इस फिल्म में एक डेडली वायरस के चलते मानव प्रजाति अंडरग्राउंड रह रही है। फिल्म में ब्रुस विलिस ने एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया है जो 2035 में जी रहा है और उसकी कोशिश है कि वो साल 1996 में वापस जाकर इस वायरस को फैलने से रोके। इस फिल्म में ब्रैड पिट ने एक क्रेजी शख्स का किरदार निभाया है और उन्हें अपने इस रोल के लिए ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।
जिंदा
संजय दत्त और जॉन अब्राहम स्टारर इस फिल्म को दोनों सितारों की बेहतरीन फिल्म माना जाता है। संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संजय दत्त को 14 सालों के लिए आइसोलेशन में डाल दिया जाता है। जेल में रहने के दौरान वो मार्शल आर्ट्स सीखता है और उन लोगों को सबक सिखाने की कोशिश करता है जिन्होंने उसे चौदह सालों तक कैद में रखा।
ट्रैप्ड
इस फिल्म में अभिनेता राजकुमार राव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी शौर्य (राजकुमार राव) की है।
पीहू
ये फिल्म दो साल की एक बच्ची पीहू की कहानी को बयां करती है। इस फिल्म में माया विश्वकर्मा मुख्य भूमिका में हैं।
हाउस अरेस्ट
ये फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अली फजल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी एक जापानी कॉन्सेप्ट पर है, जिसका नाम हिकिकोमोरी है।
गेम ओवर
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में उनके नाम स्वप्ना होता है और वह एक गेम डिजाइनर होती हैं।
फोबिया
ये फिल्म साल 2016 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेत्री राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में थीं। जैसे की नाम से पता चल रहा है कि ये फिल्म एक तरह के फोबिया पर आधारित है।