-
Advertisement
Lockdown के दौरान किसानों को काम करने की छूट, कृषि संबंधित कंपनियों को भी राहत
Last Updated on March 28, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को 21 दिनों के लिए लॉक डाउन (Lockdown) पर रखा है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस बीच गृह मंत्रालय ने किसानों और कृषि संबंधित कंपनियों को एक बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय ने कृषि संबंधी सभी गतिविधियों को देशभर में लागू 21 दिन के लॉकडाउन से राहत की अनुमति देते हुए कहा है कि किसान (Farmer) इस दौरान काम कर सकते हैं। एक अधिकारी ने कहा, ‘कृषि संबंधी गतिविधियों को भी आवश्यक सेवाओं में शामिल किया गया है।’ अब फूड एग्रीगेटर्स, थोक खरीदार, उर्वरक-कीटनाशक और बीज की दुकानें खुल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: PM मोदी मिला रहे कोरोना वॉरियर्स को फोन, बातचीत में Nurse ने बताया भगवान
बता दें कि रबी फसलों की कटाई अब शुरू होने वाली है। इसमें समस्या न आए, इसके लिए यह फैसला किया गया है।देशव्यापी लॉकडाउन के मद्देनजर किसानों को अपने रबी फसलों की कटाई करने और मंडियों तक लाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पहले ही कई राज्यों में गेहूं, सरसों जैसी रबी की फसलों की कटाई शुरू हो गई है। आने वाले कुछ महीनों में यह और बढ़ेगी। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (एनबीबी) के कार्यकारिणी सदस्य देवव्रत शर्मा ने कहा कि मधुमक्खीपालक किसानों को भी शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खियों की कॉलोनियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की छूट दी गई है। हमने इसकी मांग सरकार से की थी।