-
Advertisement
Nahan: प्रवासी विवाहिता ने कमरे में फंदा लगाकर दे दी जान
Last Updated on April 1, 2020 by Deepak
नाहन। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक प्रवासी महिला ने आत्महत्या (Suicide) कर ली है। 22 वर्षीय विवाहिता ने उस समय ये ख़ौफ़नाक कदम उठाया, जब वह कमरे में अकेली थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले कि छानबीन में जुटी है। मृतक महिला की पहचान बृतझाड़ तहसील बिधूना, जिला कन्नौज (यूपी) (UP) निवासी सोनी देवी पत्नी प्रेम सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति के साथ कालाअंब के खैरी में रहती थी। उसका पति स्थानीय उद्योग में कार्यरत है। महिला ने मंगलवार देर रात अपने कमरे में फंदा लगाया।
यह भी पढ़ें: Mandi में तब्लीगी जमात के 13 और सदस्य, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की जांच
बुधवार सुबह उसके पति ने दरवाजा खोला तो देखा कि सोनी फंदे पर झूल रही है। इसकी सूचना कालाअंब पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सोनी के शव को उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। कालाअंब पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा होगा। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।