-
Advertisement
Apple ला रहा है 256GB वाला सस्ता आईफोन, जानें क्या होंगे फीचर्स
Last Updated on April 6, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। अगर आप भी आईफोन इस्तेमाल करना ही पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है क्योंकि अब सस्ते में भी आईफोन खरीद सकते हैं। कंपनी जल्द ही 256GB जीबी वाला एक सस्ता आईफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस आईफोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी पहले ही लीक हो गई है। जानें आईफोन में आपको क्या फीचर मिलेंगे। माना जा रहा है कि इस आईफोन को 22 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :- Apple ने भारत में बढ़ा दी अपने आईफोन की कीमतें, जानें क्या है कारण
ऐपल के ऑनलाइन स्टोर पर iPhone 8 और iPhone 7 के साथ iPhone SE (2020) के लिए प्रोटेक्टर लिस्ट किया गया है। लिस्ट से आने वाले आईफोन के नाम का बहुद हद तक अंदाज़ा लगाया जा सकता है, जो कि iPhone SE बताया जा रहा है। इस फोन को लेकर पहले भी कई रिपोर्ट आ चुकी हैं, जिसमें बताया गया है कि ये ऐपल का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। नए फोन को Iphone 9 कहा जा सकता है। लेकिन अब यह साफ हो गया कि इसे iphone SE कहा जाएगा। iPhone 8 और iPhone 7 के मुकाबले नया फोन एकदम अलग होगा।
iPhone SE कुछ चीजों में बिल्कुल अपने पुराने फोन की तरह हो सकता है। इसमें उसका होम बटन शामिल है और पहले की तरह इसमें नॉच नहीं है। नए iPhone SE में 4.7 इंच का डिस्प्ले है। इसमें A13 चिपसेट होगा जो अभी iPhone 11 में इस्तेमाल हो रहा है। इस नए फोन में 3GB रैम बताई जा रही है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक नए आईफोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज दी जाएगी। गौर हो, ऐपल ने 2016 में iPhone SE लॉन्च किया था।