-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2019/10/dead-body.jpg)
गर्म पानी से झुलसी आठ साल की बच्ची, IGMC में उपचार के दौरान गई जान
शिमला। राजधानी शिमला के उपनगर कसुम्पटी (Kasumpti) में गर्म पानी में झुलसने से आठ साल की बच्ची की मौत (death) हो गई। यह घटना एपीजी विश्वविद्यालय के समीप शयार गांव की है। जानकारी के अनुसार विनोद शांडिल की बेटी जीविका जीविका बड़ी बहन के साथ बाथरूम में नहाने के लिए गई थी। बाथरूम में गर्म पानी का टब भरा था तो बड़ी बहन इसमें ठंडा पानी डालने लगी। इसी बीच जीविका टब में चली गई। पानी इतना गर्म था कि उसकी पीठ, बाजू और टांगें जल गईं। उसका शरीर करीब 35 फीसद तक जल गया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
बड़ी बहन ने तुरंत उसे बाहर निकाला और परजनों ने उसके जले शरीर पर दवा लगाई। रात को जब बच्ची को ज्यादा तकलीफ हुई तो उसे उपचार के लिए आइजीएमसी लाया गया। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने शव को स्वजनों के हवाले कर दिया। जीविका की बड़ी बहन कॉलेज में प्रथम वर्ष में है। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जमवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।