-
Advertisement
दूसरी क्लास पास Engineer नाहरू खान ने बनाई ऑटोमेटिक सैनिटाइजिंग मशीन
Last Updated on April 8, 2020 by Deepak
भोपाल। भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश स्थित मंदसौर के रहने वाले 62 वर्षीय नाहरू खान ने इस महामारी के दौर में लोगों को राहत की उम्मीद दी है। दरअसल नाहरू खान ने एक स्वचालित सैनिटाइजेशन मशीन (Automatic sanitization machine) बनाया है। नाहरू खान ने यह सैनिटाइजेशन मशीन मंदसौर स्थित इंदिरा गांधी जिला अस्पताल को दान में दे दिया है। इस मशीन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। नाहरू खान खान बताते हैं कि उन्होंने यूट्यूब पर वीडियो देखकर मात्र 48 घंटों में यह ऑटोमेटिक सैनिटाइजेशन मशीन बना दी थी। जिसके बाद उसका ट्रायल करके उन्होंने उसे अपने ही जिले में एक हॉस्पिटल को डोनेट भी कर दिया।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में Corona केस बढ़कर हुए 119, अब तक किन-किन ज़िले में कितने मामले सामने आए?
इस मशीन के अंदर से निकलते ही 3 सेकंड में लोग सैनिटाइज हो जाते हैं। इस मशीन की अब देश भर में मांग शुरू हो गई है। दूसरी क्लास पास 62 वर्षीय नाहरू खान पेशे से इंजीनियर हैं। कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करने के उद्देश्य से उन्होंने एक सैनिटाइजर मशीन बनाने की योजना बनाई थी। इस काम को उनकी कंपनी एनके इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रिकल्स ने पूरा किया। इस सैनिटाइजेशन मशीन की खासियत ये है कि इसमें पैर रखते ही 6 अलग-अलग एंगल से किसी भी घुसने वाले व्यक्ति पर सैनिटाइजर की फुहारें पड़ती हैं। इस मशीन के अंदर जाने वाला व्यक्ति मात्र 3 सेकंड में पूरी तरह सैनिटाइज हो जाता है। मशीन से बाहर निकलते ही मशीन अपने आप बंद भी हो जाती है।