-
Advertisement
चीन ने वुहान में 76 दिन बाद खत्म किया Lockdown; 3 हजार से ज्यादा मौतों के बाद खुला शहर
वुहान। कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के केंद्र रहे वुहान (Wuhan) शहर में चीन ने 76 दिन बाद लॉकडाउन (Lockdown) खत्म किया है। अब लोग बिना किसी विशेष अनुमति के निकल सकेंगे जब तक अनिवार्य स्मार्टफोन ऐप उन्हें स्वस्थ बताता रहेगा। कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए वुहान ने 23 जनवरी को सार्वजनिक परिवहन और बाहर जाने वाली ट्रेन-फ्लाइट स्थगित करने समेत यातायात प्रतिबंध लगाए थे। इस दौरान शहर की 11 मिलियन आबादी को घरों में कैद होकर रहने को मजबूर होना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक दिन में 27 बढ़े Coronavirus के मामले, पीड़ितों की संख्या हुई 71
बता दें कि इस शहर में घातक वायरस की वजह से 3300 से ज्यादा लोगों की जानें गई हैं। 82 हजार से ज्यादा लोग वुहान में कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। चीन के शहर वुहान में दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था। यहां के सीफूड और मीट मार्केट में यह वायरस जानवर से इंसान तक पहुंचा और फिर यह महामारी में बदल गया। दुनियाभर में 14 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 82 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ लॉकडाउन की समाप्ति पर वुहान शहर में यांग्त्जी नदी के किनारे जश्न का आयोजन किया गया। इस दौरान एनिमेटेड इमेजेस की मदद से स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना के मरीजों की तस्वीरें उकेरी गईं। साथ ही वुहान को एक हीरोइक सिटी के तौर पर दर्शाया गया। लोग इस दौरान काफी उत्साहित नजर आए।