-
Advertisement
Himachal में इन क्षेत्रों में मास्क लगाना अनिवार्य, बुखार व खांसी होने पर लिए जाएंगे Sample
Last Updated on April 9, 2020 by
शिमला। कोरोना पॉजिटिव मामले पाए क्षेत्रों में पूर्णरूप से लॉकडाउन होगा। यहां पर सभी लोगों को फेस कवर (मास्क) लगाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा इन इलाकों में हर रोज एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान भी चलाया जाएगा। इन इलाकों में फीवर क्लीनिक भी चलाया जाएगा। ऐसे सभी लोगों के सैंपल जांचे जाएंगे जिनमें बुखार व खांसी आदि के लक्षण हों। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
उन्होंने बताया कि ऐसे समूहों को चिन्हित करके पूर्णरूप से लॉकडाउन किया जा रहा है, जहां पर कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इन चिन्हित इलाकों में से किसी को भी आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त आने जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी आवश्यक सेवाओं वाले वाहनों को भी संक्रमण रहित किया जाएगा। सभी लोगों फेस कवर लगाना भी अनिवार्य होगा एवं आवश्यक खाद्य सामग्री को भी घर-द्वार पर ही पहुंचाया जाएगा। सभी सार्वजनिक स्थानों को भी संक्रमण रहित किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने बताया कि चेरिटेबल अस्पताल भोटा हमीरपुर, एसएस मेमोरियल आर्शीवाद अस्पताल चंबा, नागरिक अस्पताल सराहन सिरमौर व अग्रवाल अस्पताल ज्वालामुखी जिला कांगड़ा को समर्पित सेकेंडरी केयर अस्पताल के रूप में भी अधिसूचित किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि आज प्रदेश में 114 सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से 57 नेगेटिव आए हैं। 57 की रिपोर्ट आना बाकी है। अब हिमाचल में 773 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं, जिसमें से 688 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
प्रदेश में अब तक करीब 5035 लोगों को निगरानी में रखा गया है, जिनमें से 2556 लोगों ने 28 दिन का निगरानी पीरियड पूरा कर लिया है। वहीं, सीएम जयराम ठाकुर ने सभी डीसी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड 19 के बारे में प्रदेश की स्थिति का जायजा लिया व जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।