-
Advertisement
दुनियाभर में Coronavirus के मृतकों की संख्या 1.5 लाख के पार; 16 दिन में तीन गुना मौतें
Last Updated on April 18, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। चीन के वुहान से उपजे कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर पूरी दुनिया में जारी है। अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के ट्रैकर के मुताबिक, दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 1.5 लाख के पार हो गई है। पिछले 16 दिनों के अंदर मौत का आंकड़ा तीन गुना हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक विश्व में COVID-19 से अब तक 1 लाख 54 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: Realme Narzo 10 और Narzo 10A का इंतजार खत्म, भारत में 21 अप्रैल को होंगे लॉन्च
वहीं, दुनिया में अब तक 22 लाख 44 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। अमेरिका (US) में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 37 हजार से ज्यादा लोगों की जबकि इटली में 22,745 लोगों की मौत हुई है। इटली (Italy) में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 575 लोगों की मौत हुई जबकि गुरुवार को मृतकों का आंकड़ा 525 रहा था। हालांकि, शुक्रवार को संक्रमण के 3493 नए मामले ही सामने आए जबकि गुरुवार को यह आंकड़ा 3786 था।
यहां जानें किन-किन देशों से अबतक कितने मामले सामने आए
अमेरिका – 37,054
इटली – 22,745
स्पेन – 20,002
फ्रांस – 18,703
जर्मनी- 4,352
चीन- 4,636
ईरान – 4,958
तुर्की – 1,769
बेल्जियम – 5,163
ब्राजील- 2,171
कनाडा- 1,356
स्विट्जरलैंड – 1,327
रूस- 273
नीदरलैंड – 3,471
ब्राजील – 1,223
स्वीडन – 1,400
पुर्तगाल – 657
ऑस्ट्रिया – 431
आयरलैंड – 530