-
Advertisement
Dr. Rajesh Sharma ने दी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं
Last Updated on April 24, 2020 by Sintu Kumar
कांगड़ा। निजी क्षेत्र में हेल्थ सेक्टर के तहत हिमाचल के सबसे बड़े सेवा प्रदाता श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital, Kangra) के सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने प्रदेश के सभी पंचायती राज प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं को समय-समय पर मजबूती प्रदान की जाती रही है और हमारा मानना है कि ये कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज हमारी रीढ़ है,यहीं से हम देश की दिशा को पहली नजर से देखते हैं।
ये भी पढ़ेः होम Quarantine का उल्लंघन करने पर Husband-Wife सहित तीन नपे,
उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये बेहद जरूरी है कि इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों की हर बात को ध्यान से सुनकर उस पर अमल किया जाए। डॉ राजेश (Dr. Rajesh Sharma) ने कहा कि आज कहीं भी आप नजर घुमाएं तो इस संकट की घडी में भी ये संस्थाएं ही बराबर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने एक बार फिर से राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।