-
Advertisement
बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और झटका, दिग्गज एक्टर Rishi Kapoor नहीं रहे
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक के बाद एक दो बड़े झटके लगे हैं। बुधवार को इरफान खान की मौत के बाद दिग्गज बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का भी निधन हो गया। कैंसर से जूझ रहे ऋषि कपूर की हालत खराब थी और बीती रात उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 67 साल के Rishi Kapoor का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया है।
https://twitter.com/GaurangBhardwa1/status/1255710204299218945
महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन की जानकारी दी है और ट्वीट कर लिखा, ऋषि कपूर का निधन हो गया। मैं टूट गया हूं। Rishi Kapoor को 2019 में कैंसर हुआ था और एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला था।

