-
Advertisement
24 घंटे के अंदर कोरोना से दो की मौत
Last Updated on May 25, 2020 by Sintu Kumar
https://youtu.be/gGxxaXF3_vk
मंडी/शिमला। हिमाचल में 24 घंटे के अंदर कोरोना पॉजिटिव एक और मरीज की मौत हो गई है। शिमला के बाद अब मंडी जिला में कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ा है। महिला रत्ती तहसील बल्ह क्षेत्र की रहने वाली थी। महिला आज मेडिकल कॉलेज नेरचैक में करीब सवा चार बजे अंतिम सांस ली। महिला की तबीयत 1 बजे खराब हुई थी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन, महिला की हालत में सुधार नहीं हो पाया और उसकी मौत हो गई। इससे पहले हमीरपुर की महिला ने आईजीएमसी शिमला में दम तोड़ा है। अब मंडी से यह बुरी खबर आ गई है। अब हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव पांच मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें मंडी जिला में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हुई है। इससे पहले सरकाघाट के युवक की जान गई थी। युवक की मृत्यु आईजीएमसी शिमला में हुई थी। कांगड़ा, हमीरपुर और शिमला में एक-एक मौत हुई है। हालांकि शिमला में दम तोड़ने वाली महिला हमीरपुर की रहने वाली है, लेकिन महिला के सैंपल आईजीएमसी में लिए गए थे। इसलिए महिला की मौत शिमला में गिनी जाएगी। महिला की मौत के साथ हिमाचल में एक्टिव केस 145 रह गए हैं।