-
Advertisement
Samsung Galaxy A50 करते हैं इस्तेमाल तो जरूर पढ़ें ये खबर
नई दिल्ली। भारत में सैमसंग Galaxy A50 स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। भारत में Samsung Galaxy A50 यूजर्स को दोबारा से मार्च 2020 सिक्यॉरिटी पैच और वनयूआई 2 के साथ एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। सैमसंग ने सबसे पहले मार्च में गैलेक्सी A50 यूजर्स को एंड्रॉयड 10 अपडेट जारी किया था लेकिन सॉफ्टवेयर में बग की शिकायत मिलने के बाद रोलआउट रोक दिया था। अब एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉयड 10 अपडेट फिर से गैलेक्सी ए50 में जारी किया जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट के साथ फोन फर्मवेयर वर्जन A505FDDU4BTC8 पर अपडेट हो जाएगा। इसके साथ ही हैंडसेट में ऐंड्रॉयड 10 के फीचर्स भी मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: HP High Court के पूर्व मुख्य न्यायाधीश का निधन, कोरोना रिपोर्ट आई Positive
Galaxy A50 को भारत में फर्मवेयर वर्जन A505FDDU4BTC8 अपडेट मिल रहा है। इसका साइज 1.7 जीबी है। इस अपडेट के साथ फोन में लेटेस्ट ऐंड्रॉयड फीचर्स भी आए हैं। अब गैलेक्सी A50 यूजर्स डार्क मोड, बेहतर एनिमेशन के साथ-साथ वन यूआई 2 के यूजर इंटरफेस में भी सुधार देख सकते हैं। फोन में ऐप आइकन और सिस्टम कलर पहले से बेहतर हुए हैं। फोन में मार्च 2020 सिक्यॉरिटी पैच भी आ गया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कैलकुलेटर, सैमसंग इंटरनेट, सैमसंग हेल्थ और सैमसंग नोट्स को भी अपडेट करना होगा।
यह भी पढ़ें: कोरोना संकट के बीच UP में मृत मिले 300 से ज्यादा चमगादड़, लोगों में दहशत
यहां चेक करें एंड्रॉयड अपडेट
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि आपको अपडेट मिला है या नहीं तो Settings > System update में जाएं और अगर आपको अपडेट दिखे तो Download पर टैप करके इंस्टॉल करें। अगर आपको अपडेट नहीं दिख रहा है तो यह जल्द ही आने वाले दिनों में आप तक पहुंच जाएगा। बता दें कि भारत में गैलेक्सी ए50 यूजर्स को सबसे पहले ऐंड्रॉयड 10 अपडेट फरवरी 2020 सिक्यॉरिटी पैच के साथ जारी किया गया था। लेकिन जिन यूजर्स ने फोन को अपडेट किया था, उन्हें भी बग फिक्स के साथ अब 150 एमबी साइज की अपडेट मिलने की खबरें हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए50 फरवरी 2019 में ऐंड्रॉयड 9 पाई के साथ लॉन्च हुआ था। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा और सेल्फी कैमरे जैसे फीचर्स हैं।