-
Advertisement
Cyclone Nisarga: अलीबाग से टकराया चक्रवात; मुंबई और गुजरात में Red Alert जारी
Last Updated on June 3, 2020 by Deepak
मुंबई। पिछले 72-साल में मुंबई से टकराने वाले पहले चक्रवात ‘निसर्ग’ (Nisarga) ने अलीबाग के पास 110 किलोमीटर/घंटा की गति वाली हवाओं के साथ लैंडफॉल (Landfall) शुरू कर दिया है। इसी के साथ समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। तेज हवाओं की वजह से कहीं पेड़ उखड़ रहे हैं तो कहीं पर छतें हिल जा रही हैं। तूफान के असर की वजह से तटीय इलाकों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, लैंडफॉल की प्रक्रिया 3 घंटे में पूरी होगी।
यह भी पढ़ें: Pulwama में जैश के टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर, IED साजिश में थे शामिल
गुजरात के द्वारका में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं
Gujarat: High tides hit the Gomati ghat in Dwarka as the landfall of severe cyclonic storm #Nisarga begins.
AIRVideo: Karan Joshi#CycloneNisarga #CycloneUpdate #CycloneNisargaLiveUpdates pic.twitter.com/f6T9CgNQuL— All India Radio News (@airnewsalerts) June 3, 2020
तबाही के मद्देनजर मुंबई (Mumbai) और गुजरात में रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। इससे पहले महाराष्ट्र व गुजरात के तटीय इलाकों से करीब 1 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। वहीं महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों से अबतक करीब 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। बता दें कि चक्रवात निसर्ग के कारण हवाएं 100 से 110 किमी/घंटे की रफ्तार से बह रही हैं। इसी के साथ अब अगले तीन घंटे में यह मुंबई और ठाणे से होकर गुजरेगा। उधर, गुजरात के द्वारका में समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।
समुद्र में तेज लहर के चलते रत्नागिरी में जहाज फंसा
Visuals from Alibaug .#CycloneNisarga #NisargaUpdates #Nisarga #WassupMumbai @Wassup_Mumbai pic.twitter.com/NA2UHEsJgf
— 𝗦𝘄𝗮𝘀𝘁𝗶𝗸 𝗞𝘂𝗺𝗮𝗿 𝗗𝗮𝘀𝗵 (@swastik_bargarh) June 3, 2020
मुंबई के बाद तूफान गुजरात की तरफ बढ़ेगा। मुंबई में समुद्र में तैनात जहाजों पर भी चक्रवात निसर्ग का असर दिख रहा है। समुद्र में उठ रही लहरें इतनी ऊंची हैं कि जहाज भी हिल रहे हैं। प्रशासन ने समुद्र के पास से सभी लोगों को हटा दिया है। हालांकि इस सब के बीच समुद्र में तेज लहर के चलते रत्नागिरी में जहाज फंस गया। बीएमसी ने लोगों से घर पर रहने की अपील करके हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।