-
Advertisement

ये है दुनिया का सबसे डरावना जंगल, यहां रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं लोग
दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें जो अपने आप में ही डरावनी सी लगती हैं। इनमें से एक हैं घने जंगल। कई ऐसे रहस्यमयी जंगल (Mysterious forest) हैं जो बेहद डरावने हैं। कहीं पर जंगली जानवरों का डर है, तो कहीं लोगों का मानना है कि यहां भूत-प्रेत रहते हैं। लेकिन कुछ भी हो जंगल दिखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही कई जंगल डरावने भी लगते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक डरावने जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लिए कहा जाता है कि लोग यहां रहस्यमयी तरीके से गायब (Disappear) हो जाते हैं। ये जंगल रोमानिया (Romania) के ट्रांसल्वेनिया प्रांत यानि क्लुज काउंटी में हैं, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। ये लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। इस जंगल का नाम है ‘होया बस्यू’, जिसे दुनिया के बेहद डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां जिस तरह की अजीब और रहस्यमयी घटनाएं घटती हैं, इस वजह से इसे ‘रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल’ कहते हैं।
यह भी पढ़ें: Pulwama में जैश के टॉप कमांडर सहित 3 आतंकी ढेर, IED साजिश में थे शामिल
200 भेड़ों के साथ एक चरवाहा हो गया था गायब
इस जंगल में पेड़ टेढ़े-मेढ़े हैं और मुड़े हुए हैं, जो कि दिन में ही बेहद डरावने लगते हैं। इस जंगल को लोग भूत-प्रेतों से जोड़कर भी देखते हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि यहां लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं। पहली बार ये जंगल चर्चा में तब आया जब एक चरवाहा और उसके साथ 200 भेड़ें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। ये सदियों पुरानी किवदंती थी। वहीं, कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने दावा किया कि उसने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी देखी थी। यही नहीं साल 1968 में एमिल बरनिया नाम के शख्स ने यहां के आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। वहीं यहां आए कुछ पर्यटकों का भी ये दावा है कि वो लोग यहां घूमने आए थे, लेकिन कुछ लोग अचानक गायब हो गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इस जंगल में अजीबों-गरीब आवाजें भी सुनाई देती हैं।