-
Advertisement
आज रात लगेगा चंद्र ग्रहण: जानें कब शुरू होगा, इस राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
Last Updated on June 5, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 5 जून शुक्रवार को लगने वाला है। यह ग्रहण रात को 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और लगभग 3 घंटे तक रहेगा। चंद्र ग्रहण कुल 3 घंटे 18 मिनट का होगा। भारतीय समय के अनुसार चंद्र ग्रहण 05 जून की रात 11 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और 06 जून को 02 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। भारत (India) के अलावा यह संपूर्ण एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण पूरी तरह से सुरक्षित होता है इसलिए आप इसे नंगी आंखों से देख सकते हैं। हालांकि, उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण आपके लिए सामान्य चांद और ग्रहण वाले चांद में अंतर करना मुश्किल हो सकता है
यह भी पढ़ें: SC का केंद्र और राज्यों को निर्देश: 15 दिन में सभी प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाएं, Employment का भी करें इंतजाम
इस एक राशि पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
ये उपछाया ग्रहण वृश्चिक राशि (Scorpio) में लगेगा। वृश्चिक राशि में ग्रहण लगने के कारण इस राशि के लोगों पर चंद्र ग्रहण का ज्यादा प्रभाव होगा। इस राशि के लोगों को अपने सेहत का विशेष रूप से ध्यान रखने की जरूरत है। वृश्चिक राशि के लोगों को इस ग्रहण में खास सावधानी बरतनी होगी। ग्रहण काल के दौरान भगवान शिव की चालीसा का पाठ करें और ऊं नम: शिवाय के मंत्रों का जाप करें। आप जितना ज्यादा भगवान शिव की पूजा करेंगे आपको उतना ही लाभ होगा। इसके अलावा अपनी माता के चरण स्पर्श करें।
यह भी पढ़ें: सेल्फ क्वारंटाइन से निकले Uttarakhand के सीएम Trivendra Rawat, कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां
- – सूतक काल के दौरान किसी भी तरह का शुभ कार्य शुरू नहीं किया जा सकता है।
- – जब भी सूतक लगता है तो उस दौरान भगवान की मूर्तियों न तो छुआ जाता और न ही पूजा होती है। इस दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
- – सूतक के समय भगवान का ध्यान और मंत्रों का जप करने से ग्रहण का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है।
- – सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।