-
Advertisement

Video : सिर सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे में डाला हाथ, तो तेंदुए ने किया कुछ ऐसा
सोशल मीडिया पर काफी वीडियो रोज डाले जाते हैं उनमें से लोगों को कुछ काफी ज्यादा पसंद आते हैं और वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक प्यारा वीडियो इन दिनों वायरल (Viral) हो रहा है। ऐसे तो तेंदुए (Leopard) के शिकार के कई वीडियो आपने देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी तेंदुए को शख्स के साथ खेलते हुए देखा है। इस वीडियो में तेंदुए शख्स के साथ फ्रेंडली दिखा। तेंदुए को सहलाने के लिए शख्स ने पिंजरे के अंदर हाथ डाला तो उसने ऐसा रिएक्शन (Reaction) दिया, जिसको देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
यह भी पढ़ें: Covid-19 के चलते सैनिक सामान्य डयूटी की भर्ती प्रवेश परीक्षा स्थगित
https://twitter.com/
ट्विटर पर इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने शेयर किया है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि शख्स ने पिंजरे में हाथ डाला और तेंदुए के सिर को सहलाने लगा। इसके बाद जब वह हाथ हटाने लगा तो तेंदुए ने शख्स के हाथ को अपने पंजों से पकड़ लिया जैसे वो कहने की कोशिश कर रहा हो कि उसे अच्छा लग रहा है, ऐसे ही करते रहो। शख्स ने काफी देर तक उसे सहलाया। तेंदुए का मजेदार रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। हालाकि ये वीडियो 6 साल पुराना बताया जा रहा है लेकिन इसे ट्विटर पर फिर शेयर किया गया तो ये फिर से वायरल गया। इस वीडियो को नेचर एंड एनिमल पेज ने ट्विटर पर 14 जून को शेयर किया है. जिसके अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं।