-
Advertisement
धरती पर होगा अंतरिक्ष जैसा एहसास, NASA के साथ मिलकर अंतरिक्ष यात्री ने बनाया खास Perfume
Last Updated on July 1, 2020 by
कई लोगों के दिमाग में ये आता होगा कि अंतरिक्ष में किस तरह का एहसास होता होगा। अब आपको धरती पर रह कर अंतरिक्ष (Space) जैसा एहसास हो पाएगा। पृथ्वी के आउटर स्पेस यानी अंतरिक्ष में पाई जाने वाली एक विशेष तरह की खुशबू अब आम जनता के लिए जल्द ही उपलब्ध होने वाली है। केमिस्ट और ओमेगा सामग्री के संस्थापक स्टीव पियर्स ने हाल ही में ‘Eau de Space’ नाम का एक परफ्यूम तैयार किया है। इस परफ्यूम (Perfume) में अंतरिक्ष में पाई जाने वाली खुशबू को विकसित किया गया है। इस परफ्यूम के परफेक्ट खुशबू के लिए स्टीव पियर्स साल 2008 से ही इस मिशन पर लगे हुए थे। कई लोग इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर स्पेस में किस तरह की खुशबू होती है।
यह भी पढ़ें: PM के संबोधन के बाद Congress का बड़ा हमला: कहा- चीन का नाम लेने से डरते हैं मोदी
Eau de Space के फाउंडर स्टीव पियर्स साल 2008 में नासा से संपर्क किया और फिर अंतरक्षित एजेंसी के मिशन से जुड़े अंतरक्षित यात्रियों से मिलकर बातचीत की ताकि खुशबू का सही से पता लगाया जा सके। सिर्फ इतना ही नहीं परफ्यूम की खुशबू को परफेक्ट करने के लिए उन्होंने चार साल तक कई अंतरिक्ष यात्रियों से इस विषय पर बातचीत की। अंतरिक्ष यात्री और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व निवासी पैगी व्हिटसन ने 2002 के एक इंटरव्यू के दौरान सीएनएन को बताया कि अंतरिक्ष के आउटर स्पेस में पाई जाने वाली खुशबू की तुलना, बंदूक से गोली निकलने के बाद जिस तरह की बारूद की तरह खुशबू होती है। आगे उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि अंतरिक्ष में होने वाली खुशबू बिल्कुल स्मोकी और जले होने के अलावा लगभग एक कड़वी किस्म की होती है।
यूनीलैड के मुताबिक, स्टीव पियर्स ने कई अंतरिक्ष यात्रियों से इस मामले पर बात की आखिर किस तरह की खुशबू अंतरिक्ष के आउटर एरिया में पाई जाती है? अंतरिक्ष यात्रियों ने बताया कि अंतरिक्ष में होने वाली खुशबू “बारूद, सियर स्टेक, रास्पबेरी और रम का मिक्सचर होता है। Eau de Space के पीछे एक पूरी टीम काम कर रही है जो किकस्टार्टर कैंपेन के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ रही है ताकि उन्हें स्पेस में होने वाली खास तरह की खुश बू से अवगत करवाया जाए। Kickstarter कैंपेन के मुताबिक, “अंतरिक्ष की सुगंध को ‘नीड टू नो’ के पीछे बंद कर दिया गया है। अब हमें इसे बड़े पैमाने पर बनाने की आवश्यकता है ताकि हर व्यक्ति अंतरिक्ष में होने वाली खुशबू को महसूस कर सके।