-
Advertisement
Chamba में Corona के दो नए मामले, एक Delhi तो दूसरा Noida से लौटा
Last Updated on July 3, 2020 by
चंबा। हिमाचल में शुक्रवार को कोरोना ( Corona)के दो नए मामले सामने आए हैं। ये दोनों मामले जिला चंबा( Chamba Distt)के हैं। इन में एक व्यक्ति किहार के सालवां क्षेत्र का रहने वाला है। 47 वर्षीय यह व्यक्ति नोएडा( Noida)से घर लौटा था और होम क्वारंटाइन (Home quarantine) में था। बुधवार को इस का सैंपल लिया गया था, जो पॉजिटिव( Positive)पाया गया है। दूसरा मामला पुखरी के मसरुंड का है। यहां पर 50 वर्षीय व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति भी हाल ही में दिल्ली से चंबा लौटा था और पेड क्वारंटाइन था।
ये भी पढ़ेः हिमाचल में आंकड़ा पहुंचा 1,014- अब तक ठीक हुए 636 लोग
इन दो मामलों के साथ जिला चंबा में एक्टिव मामले सात हो गए हैं। शुक्रवार में चंबा में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं, इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार को जांच के लिए भेजे जिला के 89 सैंपलों में सें ये दो कोरोना पॉजिटिव पाए है। इससे पहले हिमाचल में गुरुवार को कोरोना के 35 नए मामले सामने आए थे और 15 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए थे। हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1016 पहुंच गया है। अभी 361 एक्टिव केस हैं।