-
Advertisement
Corona Breaking: बाप-बेटी सहित देहरा और जवाली तहसील से आज चार पॉजिटिव
Last Updated on July 5, 2020 by Vishal Rana
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में कोरोना (Corona) के चार और मामले सामने आए हैं। कांगड़ा जिला में आज अब तक 5 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सात कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। कांगड़ा (Kangra) जिला की तहसील जवाली के खैरियां में 52 वर्षीय व्यक्ति और उसकी 25 साल की बेटी पॉजिटिव पाई गई है। यह पहले से पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाले हैं। स्पेल तहसील जवाली की 46 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। यह महिला 16 जून को दिल्ली (Delhi) से लौटी है। इसके अलावा तहसील देहरा के बिलासपुर (Bilaspur) गांव की 25 वर्षीय युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। युवती 19 जून को लुधियाना से लौटी है। इन्हें कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। इससे पहले कांगड़ा जिला में रजोट रक्कड़ तहसील बैजनाथ का 61 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया था। व्यक्ति 27 जून को मुंबई से बाई एयर कांगड़ा पहुंचा था और परौर में संस्थागत क्वारंटाइन में था। व्यक्ति के धर्मशाला शिफ्ट किया गया है।
ये भी पढ़ेंः कोरोना राहत: Himachal में अब तक दो ही मामले, चार जिलों में 19 जीते जंग
वहीं, हारचक्कियां का 45 वर्षीय व्यक्ति, त्रिलोकपुर का 48 वर्षीय व्यक्ति, सदवां की 27 वर्षीय युवती, छतरी का 19 वर्षीय युवक, चकोली बैरी का 28 वर्षीय युवक और कोना धीरा का 32 वर्षीय युवक ठीक हुए हैं। यह कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ में हैं। वहीं जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती चड़ी की 43 वर्षीय महिला भी ठीक हो गई है। सभी ठीक हुए लोगों को घर भेजा रहा है और अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे। तीन मामले आने और 7 मरीजों के ठीक होने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। उन्होंने बताया कि आज अब तक 5 नए मामले सामने आए हैं। सात लोग ठीक हुए हैं। कांगड़ा में कुल आंकड़ा 288 पहुंच गया है। एक्टिव मामले 84 हैं। अब तक 200 ठीक हो चुके हैं और दो की मृत्यु हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group