-
Advertisement
Corona Breaking: एक क्लर्क सहित हिमाचल में आज 5 पॉजिटिव, 22 हुए ठीक
Last Updated on July 6, 2020 by
शिमला। हिमाचल में आज अब तक कोरोना (Corona) के 5 नए मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा और हमीरपुर (Hamirpur) जिला में दो-दो और एक मंडी में सामने आया है। इसके अलावा आज अब तक 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। इसमें कांगड़ा के 11, हमीरपुर के 9 व चंबा (Chamba) व ऊना (Una) का एक-एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 1072 पहुंच गया है। अभी 302 एक्टिव केस हैं। अब तक 750 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं व 9 की मृत्यु हुई है। हिमाचल में आज अब तक 739 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 449 नेगेटिव रहे हैं। 290 की रिपोर्ट का इंतजार है। अभी तक आए पॉजिटिव मामले पेंडिंग सैंपल से हैं।
ये भी पढ़ें: ऐसी चूक कहीं पड़ ना जाए भारी, नेगेटिव बताकर घर भेजा युवक निकला Positive
कांगड़ा जिला में दो नए मामले, 11 लोग हुए ठीक
कांगड़ा जिला में कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसमें तहसील नूरपुर के गांव कुल्हान का 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति मुज्जफर पुर से लौटा है और क्लर्क है। व्यक्ति को जोनल अस्पताल धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, तहसील जयसिंहपुर के लाहड़ की 27 वर्षीय युवती भी संक्रमित पाई गई है। युवती 25 जून को मुंबई से लौटी है। युवती को कोविड केयर सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। कांगड़ा (Kangra) जिला में कोरोना (Corona) को लेकर अभी तक राहत भरी खबर है। कांगड़ा में आज अब तक कोई नया मामला सामने नहीं आया है। वहीं, 11 कोरोना पॉजिटिव लोग ठीक हुए हैं। इनमें रछयालू का 35 वर्षीय युवक, चौगान का 23 वर्षीय युवक, गुमाला की 30 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की बच्ची तथा पाईसा (Paisa) की 42 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा डाढ़ की 26 साल की युवती, बड़ोह की 16 साल लड़की, मैला की 45 वर्षीय महिला और उसकी 24 वर्षीय बेटी भी कोरोना से जंग जीत चुकी हैं। उक्त सभी कोविड केयर सेंटर डाढ़ (DCCC Dadh) में भर्ती थे। नड़ोली का 59 वर्षीय व्यक्ति व टकोली घिरथां का 68 वर्षीय बुजुर्ग भी ठीक हुआ है। यह दोनों जोनल अस्पताल धर्मशाला में भर्ती थे। आज ठीक हुए 11 लोगों को घर भेजा जा रहा है। यह सभी अगले सात दिन होम आइसोलेशन (Home Isolation) में रहेंगे।
मंडी में अबू धाबी से लौटा युवक निकला पॉजिटिव
मंडी जिला में नगर परिषद सुंदरनगर का रोपा निवासी 25 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 29 जून को अबू धाबी से आया है। सुंदरनगर शहर के एक होटल में क्वारंटाइन था। वहीं पर युवक के सैंपल लिए गए थे। आज सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। युवक को कोविड केयर सेंटर ढांगसी धार शिफ्ट किया गया है। हमीरपुर जिला( Hamirpur District) में कोरोना ( Corona)के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामले बड़सर उपमंडल के हैं। इन में से एक नोएडा( Noida) तो दूसरा दिल्ली( Delhi)से वापस आया था। आज बड़सर का रहने वाला 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive) पाया गया है। यह युवक डुंगरी में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन ( Institutional Quarantine) था । इसके अलावा बड़सर का ही 53 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। दिल्ली से लौटा यह व्यक्ति दियोटसिद्ध में इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन था।