-
Advertisement
विकास दुबे का भतीजा अमर दुबे STF से मुठभेड़ में ढेर, Kanpur Encounter में था शामिल
हमीरपुर। कानपुर के चौबेपुर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे (Vikas Dubey) के सहयोगी अमर दुबे को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुठभेड़ में मार गिराया है। बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया। बताया जा रहा है कि अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे करीबी था और रिश्ते में भतीजा (Nephew) लगता था। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे पर चौबेपुर थाने में 5 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा भी इस पर कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। घटना वाले दिन वह भी हमले में शामिल था।
ये भी पढे़ं – कानपुर Encounter कांड: जिस JCB से पुलिस को रोका, उसी से ढहाया गया विकास दुबे का घर
अमर दुबे को विकास का शातिर शार्प शूटर बताया जाता है। अमर घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ (Encounter) में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। अमर के पिता संजू दुबे की एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 2 दिन पहले ही पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को जाने के आरोप में जेल भेजा था। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या में वांछित अमर दुबे पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम (Prize) घोषित किया था। घटना के दो दिन बाद पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को गिरफ्तार करके हमलावरों को भगाने के आरोप में जेल भेजा था। अमर दुबे के खिलाफ चौबेपुर थाने में पांच मुकदमे दर्ज है, इसके अलावा अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था।