-
Advertisement
Video : हवा में उड़ाई साइकिल फिर बिल्डिंग की दीवार पर दिखाया खतरनाक Stunt, देखकर उड़े जाएंगे होश
Last Updated on July 9, 2020 by
आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर कई खतरनाक स्टंट्स (Dangerous Stunt) देखे होंगे। ट्विटर पर कई ऐसे वीडियो वायरल (Viral) हुए हैं, जहां लोगों ने बाइक और साइकिल से खतरनाक स्टंट्स किए। इन दिनों एक खतरनाक स्टंट का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने साइकिल को हवा में उड़ा दिया और बिल्डिंग की दीवार पर साइकिल दौड़ाई। वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
https://twitter.com/cctv_idiots/status/1280769095093321728
इस वीडियो को ट्विटर पर सीसीटीवी ईडट्स नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि शख्स रोड पर साइकिल दौड़ाते हुए आता है और हवा में उछाल देता है। फिर वो साइकिल को बिल्डिंग की दीवार पर खड़ी कर देता है और नीचे उतार देता है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा, ‘नेल्ड इट।’ इस वीडियो को 8 जुलाई की दोपहर को शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो के 70 हजार से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं, साथ ही 2 हजार से ज्यादा लाइक्स और 400 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इसे देखकर काफी हैरान भी हो रहे हैं और तारीफ भी खूब कर रहे हैं।
— CaffeineOverdose (@permadi_wayan) July 8, 2020