-
Advertisement
Covid-19 महामारी पर WHO की चेतावनी – और भी खतरनाक होती जा रही है स्थिति
Last Updated on July 14, 2020 by
कोरोना महामारी को लेकर देशभर में स्थिति गंभीर होती जा रही है। अमेरिका के फ्लोरिडा में एक दिन में संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस ने आगाह किया है कि कोविड-19 महामारी (covid-19 Epidemic) की स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय तक जनजीवन पहले की तरह सामान्य नहीं हो पाएंगी। गेब्रयेसस ने कहा कि ”निकट भविष्य में पहले की तरह सब कुछ सामान्य होना मुश्किल है।”
यह भी पढ़ें: सांस छोड़ने के एक घंटे बाद भी हवा में मौजूद रह सकता है Coronavirus
टेड्रोस एडहेनम गेब्रयेसस ने कहा कि जहां कई देशों ने इस महामारी पर नियंत्रण (Control) पा लिया है और कई देश इस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं यूरोप और एशिया में बहुत सारे देश इसे लेकर गलत दिशा में जा रहे हैं। इन दोनों महादेशों में स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है। उन्होंने विश्व के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि महामारी कितनी खतरनाक स्थिति में पहुंचती जा रही है। अमेरिका (America) में विशेषकर दक्षिण और पश्चिम में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें लगता है कि हम लोग इस पर काबू पा सकते हैं लेकिन इसके लिए हमें काफी सावधानी बरतनी होगी और सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।