-
Advertisement
17-वर्षीय अमेरिकी निकला हाल में हुए Twitter Hack का ‘मास्टरमाइंड’, हुआ अरेस्ट
Last Updated on August 1, 2020 by Deepak
नई दिल्ली। हाल ही में बिल गेट्स, एलन मस्क, कान्ये वेस्ट, बराक ओबामा और जो बिडन जैसी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट्स पर हुए अटैक ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था। इन लोगों के ट्विटर हैंडल से लोगों को बिटक्वाइन में डोनेट करने के लिए कहा गया था। अब अमेरिकी पुलिस ने हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट्स हैक (High profile twitter accounts hack) करने के आरोप में फ्लोरिडा निवासी 17-वर्षीय को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने खुद को कंपनी के आईटी डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताकर ट्विटर कर्मचारी से आवश्यक जानकारी ली। इस हैकिंग में फ्लोरिडा के 22-वर्षीय निमा फाज़ेली और यूके के 19-वर्षीय मेसन शेपर्ड पर भी शामिल होने के आरोप लगे हैं।
फेडरल अथॉरिटीज ट्विटर हैक के पहले से ही क्लार्क को ट्रैक कर रही थीं
ब्रिटेन के 19 वर्षीय मेसन शेपर्ड (Mason Sheppard) जो ऑनलाइन चीवन (Chaewon) के नाम से है, ओरलांडो की 22 वर्षीय निमा फाज़ेली ( Nima Fazeli) उर्फ रोलेक्स के अलावा 17 साल के ग्राहम इवान क्लार्क (Graham Ivan Clark) को शुक्रवार को हिरासत में ले लिया गया। यह जानकारी अमेरिका के अटार्नी डेविड एंडरसन ( Attorney David Anderson) ने दी। वहीं, फ्लोरिडा के टैंपा के रहने वाले इस लड़के पर खिलाफ संस्थागत फर्जीवाड़ा, कम्यूनिकेशन फ्रॉड, पहचान चुराने और हैकिंग जैसे आरोप लगे गए हैं। फेडरल अथॉरिटीज ट्विटर हैक के पहले से ही क्लार्क को ट्रैक कर रही थीं। टीनेजर पर फ्रॉड का मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें: अब Mandi में Free Fire के चक्कर में बच्चे ने बैंक से लोन लिए 1.12 लाख रुपये लुटाए
एक ही दिन में कमा लिए थे करीब एक लाख डॉलर, बिटक्वाइन का था खेल
अधिकारियों के मुताबिक, उसने बिटकॉइन से एक ही दिन में करीब एक लाख डॉलर की राशि कमा ली थी। गौरतलब है कि हाइप्रोफाइल लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की यह घटना 15 जुलाई को हुई थी, जिससे सभी हैरत में पड़ गए थे। हैकर्स ने लोगों से बिटक्वाइन में लोगों से डोनेट करने की अपील करते हुए कुछ ही समय में इसे दोगुना करने का लालच भी दिया था। इसमें बिटक्वाइन एड्रेस भी दिया गया था और कुछ लोगों से लिंक पर क्लिक करने के लिए भी कहा गया था। हैकर्स ने लोगों से बिटक्वाइन में डोनेट करने की अपील की और फिर जल्द ही ट्वीट डिलीट भी कर दिया। तभी यह बताया गया था कि इन हाइप्रोफाइल ट्विटर हैंडल्स से किए गए ट्वीट के बाद सैकड़ों लोगों ने बिटक्वाइन एड्रेस पर एक लाख डॉलर से अधिक की राशि भेज दी थी। हैकर्स ने जिन अकाउंट्स को निशाना बनाया, उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।