-
Advertisement
Corona Record: हिमाचल में 131 नए मामले, 103 ठीक- कुल आंकड़ा 3 हजार पार
Last Updated on August 7, 2020 by saroj patrwal
शिमला। कोरोना (Corona) को लेकर आज हिमाचल में रिकॉर्ड टूट गया है। पिछले कल 9 बजे के बुलेटिन के बाद आज अब तक हिमाचल में 131 नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले एक दिन में 115 मामलों का रिकॉर्ड था। इन मामलों के साथ हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 3 हजार पार हो गया है। इसमें कुल्लू (Kullu) में सबसे अधिक 47 मामले सामने आए हैं। हमीरपुर में 21 मामले आए हैं। इसके अलावा सोलन में 16, ऊना (Una) में 14, सिरमौर में 9, बिलासपुर व मंडी में सात-सात, कांगड़ा व शिमला में चार व चंबा व किन्नौर में एक-एक मामला सामने आया है। वहीं, आज ठीक होने वालों को आंकड़ा भी 100 पार हो गया है। आज 103 लोग कोरोना से जंग जीते हैं। इसमें सिरमौर में 34, सोलन में 25, कांगड़ा में 17, मंडी में 11, शिमला व ऊना में पांच-पांच, बिलासपुर में तीन, कुल्लू में दो व चंबा में एक मरीज ठीक हुआ है। हिमाचल में कुल आंकड़ा 3047 पहुंच गया है। अभी 1142 एक्टिव केस हैं। अब तक 1869 कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में आज 2618 कोरोना सैंपल जांच को आए हैं। इसमें 1405 नेगेटिव रहे हैं। 1190 की रिपोर्ट का इंतजार है। आज के सैंपल में 23 मामले पॉजिटिव आए हैं।
सोलन और ऊना जिला में 29 नए मामले
सोलन जिला में 15 पॉजिटिव मामले आए हैं। इसमें बद्दी सीधे संपर्क वाले तीन, दो सीधे संपर्क वाले, बद्दी में संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) सात, सोलन (Solan) में संस्थागत क्वारंटाइन एक व आईएलआई लक्षण वाले दो लोग शामिल हैं। इसमें एक परवाणू और एक शिवालिक नगर बद्दी से है। ऊना (Una) में कोविड जांच को भेजे गए 250 सैंपल में से 233 नेगेटिव रहे हैं। 14 पॉजिटिव आए हैं। 3 रिजेक्ट रहे हैं,वहीं 7 फॉलो अप सैंपल में से 2 पॉजिटिव जबकि 5 नेगेटिव रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी खबरः Himachal के यह कैबिनेट मंत्री निकले Corona पॉजिटिव, दो बेटियां और PSO भी संक्रमित
ऊना उपमंडल के गांव देहलां लोअर के आठ लोग संक्रमित पाए गए हैं, यह सभी संक्रमित के संपर्क में आए थे। घर पर ही क्वारंटाइन हैं।उपमंडल हरोली (Haroli) के गांव हलेड़ा की दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं, यह दोनों भी संक्रमित के संपर्क में आई थीं। यह भी घर पर ही क्वारंटाइन हैं।वहीं, पंजाब के गढ़शंकर तहसील के गांव टब्बा का 21 वर्षीय युवक पॉजिटिव आया है, यह भी संक्रमित के संपर्क में आया था। यह भी घर पर ही क्वारंटाइटन है।हरोली उपमंडल के बढ़ेड़ा की 60 वर्षीय महिला पॉजिटिव पाई गई है। यह मोहाली से लौटी थी और घर पर क्वारंटाइन है।उपमंडल बंगाणा के गांव घरवासड़ा का 55 वर्षीय बीएसएफ (BSF) का जवान पॉजिटिव आया है। यह वेस्ट बंगाल से लौटा था। यह संस्थागत क्वारंटाइन में था। ऊना उपमंडल के गांव कोटला कलां का दिल्ली से लौटा 49 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव है। यह संस्थागत क्वारंटाइन है।
बिलासपुर में सात लोग पॉजिटिव पाए गए
जिला बिलासपुर में 7 और मामले आए हैं। इ्नमें एक 47 वर्षीय व्यक्ति गांव भटोली डाकघर बरठी का है। यह लुधियाना से आया था। इसे होम क्वारंटाइन किया गया था। 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह भी होम क्वाटाइन था और लुधियाना से लौटा है। यह बाड़ी बिलौर तहसील झंडूता का रहने वाला है। 36 और 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित आए हैं। यह भी बाड़ी बिलौर तहसील झंडूता रहने वाले हैं। यह भी होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) थे। बाकी तीन एम्स के काम मे लगे हुए मजदूर हैं, उन्हें वहीं पर क्वारंटाइन किया गया था। कुल्लू जिला कि मणिकर्ण घाटी के जरी में चार मजदूरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि 24 जुलाई को बिहार से 4 मजदूर बागवानी कार्य को लेकर यहां आए थे, जिन्हें क्वारंटाइन किया गया था, जब उनके सैंपल लिए गए तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एसपी ने बताया कि यह चारों मजदूर यहां किसी के भी संपर्क में नहीं आए हैं जबकि इनके साथ दो अन्य मजदूरों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
कांगड़ा में कोरोना पॉजिटिव के चार नए मामले
कांगड़ा (Kangra) जिला में चार नए मामले आए हैं। इसमें 42 वर्षीय व्यक्ति निवासी दाड़ी धर्मशाला पॉजिटिव पाया गया है। उक्त व्यक्ति ऊना जिला में नौकरी करता है। चंडी शाहपुर की 35 साल की महिला और 6 साल की बच्ची भी संक्रमित पाई गई है। यह पहले पॉजिटिव आए मामले के संपर्क वाले हैं। इसके अलावा बेदी ननोरा का 45 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। यह 30 जुलाई को बिहार से आया है। उक्त व्यक्ति को धर्मशाला शिफ्ट किया जा रहा है। बाकी पॉजिटिव को कोविड केयर सेंटर (Covid Care Center) डाढ़ शिफ्ट किया जाएगा। चार नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। कांगड़ा जिला में 17 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इसमें भलख की 32 वर्षीय महिला, 8 साल का बच्चा, बैजनाथ की 49 वर्षीय महिला, नूरपुर का 36 वर्षीय युवक, बैजनाथ का 25 वर्षीय युवक, उतराला का 49 वर्षीय व्यक्ति, गुरखड़ी की 25 वर्षीय युवती, कुकैणा का 56 वर्षीय व्यक्ति व घरोई की 57 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा जवाली का 45 वर्षीय व्यक्ति, चलवाड़ा की 25 वर्षीय युवती, कुल्थी का 9 वर्षीय बच्चा, योल कैंट के 33 और 37 वर्षीय व्यक्ति, जवाली के 45 व 19 वर्षीय महिलाएं व पालमपुर का 53 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना से जंग जीत चुके हैं।