-
Advertisement
पिंजरे में तेंदुआ
Last Updated on August 8, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। लोगों ने भी राहत की सांस ली है। यह मामला शिमला जिला के रामपुर वन मंडल का है। बता दें कि झाकड़ी लैंड लेस कॉलोनी के समीप लोगों ने तेंदुओं को घूमते देखा था, जिससे लोगों में भय का माहौल था। लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया और कुत्तों को रखा। गत मध्यरात्रि तेंदुआ कुत्ते को पकड़ने के लिए पिंजरे में आ गया। वन विभाग की टीम तेंदुओं को ले गई है।