-
Advertisement
Chamba में 23 सैंपल निकले Corona पॉजिटिव, Himachal में संक्रमितों की संख्या पहुंची 3,304
Last Updated on August 9, 2020 by
शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona) के रविवार को अभी तक 40 मामले सामने आए हैं। इन में सबसे अधिक 23 मामले चंबा जिला (Chamba distt) से हैं इसके अलावा बिलासपुर से तीन, हमीरपुर से सात, कुल्लू से 2 सिरमौर से 4 व शिमला से एक सैंपल कोरोना पॉजिटिव (Corona positive) पाया गया है। चंबा में जो आज 23 मामले सामने आए हैं। इसमें धड़ोग मोहल्ला से 30, 54 व 26 वर्षीय महिला, 54, 21 और 52 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं लोअर जुलाहकड़ी का 13 वर्षीय बालक भी संक्रमित पाया गया है। यह सभी पहले पॉजिटिव आए लोगों के सेकेंडरी कांटेक्ट हैं। वहीं, डलहौजी में 48, 52 और 29 वर्षीय महिला पुलिस जवान भी पॉजिटिव आई हैं। यह सभी चंबा के धड़ोग मोहल्ला के संपर्क वाली हैं। बनीखेत से 21, 27, दो 40 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी बिहार के मजदूर हैं और होम क्वारंटाइन में हैं। देवीदेहरा से 54, 52, 59 व 55 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित निकले हैं। इनके रैंडम सैंपल लिए गए थे। चार मेल से हैं। 26 साल का युवक व 23 साल की युवती भी पॉजिटिव पाई गई है। यह दुनेरा से लौटे थे और होम क्वारंटाइन में थे। इसके अलावा 33 वर्षीय आर्मी जवान भी पॉजिटिव पाया गया है। यह पुणे से लौटा है और होम क्वारंटाइन में था। 29 साल की महिला भी पॉजिटिव आई है। यह पटियाला से लौटी है। सिमनी की 14 वर्षीय लड़की भी संक्रमित पाई गई है। यह पुणे से लौटी है औ संस्थागत क्वारंटाइन में थी। आज जो मामले सामने आए हैं उनमें कई देर रात के भी हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 216 पहुंच गई है। प्रदेश भर में अभी तक कुल 3304 लोग संक्रमित पाए हैं, इन में 1145 एक्टिव केस है। अभी तक 2118 लोग ठीक हुए हैं और 13 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: बिग ब्रेकिंगः हिमाचल में Corona से 13वीं मौत, हमीरपुर के बुजुर्ग ने तोड़ा दम
कुल्लू में दो व बिलासपुर से तीन पॉजिटिव
जिला कुल्लू में एक मजदूर और एक महिला रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों बाहरी राज्यों से जिला में आए थे और उन्हें क्वारंटाइन किया गया था। जब उनका कोरोना सैंपल लिया गया तो दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि नग्गर में बागवानी कार्य करने के लिए पहुंचे एक मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और जिला के निरमंड क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आई एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। लिहाजा इन दो मामलों के साथ अब जिला में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 98 पहुंच गई है जिनमें 78 एक्टिव मामले हैं। उधर बिलासपुर में देर रात कोरोना के तीन पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिन में दो लोग संक्रमित होम क्वारंटाइन थे।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: हिमाचल में बना रिकॉर्ड, अब तक नहीं हुआ है ऐसा- जरूर पढ़ें खबर, मिलेगी राहत
हमीरपुर से सात निकले संक्रमित
हमीरपुर जिले में सात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शनिवार देर रात प्राप्त रिपोर्टों में पॉजिटिव निकले ये सभी लोग पहले ही होम क्वारंटाइन थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। संक्रमित लोगों में भोरंज उपमंडल के गांव धनवीं का 19 वर्षीय युवक शामिल है। बड़सर के गांव रमेड़ा के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। वह 28 जुलाई को श्रीनगर से आया था। गांव लोहारड़ा की 37 वर्षीय महिला और कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी की 40 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। एक अगस्त को लेह से आए जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगलू के 53 वर्षीय व्यक्ति और गांव रक्कड़ डाकघर पुतरेल के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी दिन बद्दी से लौटा जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव कोहला पलसरी का 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group