-
Advertisement
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रकाश पटियाल का निधन, नड्डा- जयराम ने जताया शोक
Last Updated on August 13, 2020 by saroj patrwal
शिमला। प्रदेश बीजेपी के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक रामप्रकाश पटियाल का देर रात निधन हो हो गया। पटियाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रात्रि डेढ़ बजे उनका स्वर्गवास हो गया । उनके निधन पर बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। रामप्रकाश पटियाल का जन्म 19 दिसंबर, 1957 को प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहसील के चेली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्रेम सिंह पटियाल और माता का नाम नारो देवी था| उन्होंने बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तथा दो बार घुमारवी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रहे, वह ब्लॉक समिति के सदस्य और तदोपरान्त वह बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। रामप्रकाश पटियाल ने जिला ऊना के विस्तारक के दायित्व पर भी कार्य किया तदोपरान्त वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक रहे और वर्तमान में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे थे। इनके परिवार में पत्नी व दो पुत्र है। सीएम जयराम ने रामप्रकाश पटियाल के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विस्तारक श्री राम प्रकाश पटियाल जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकग्रस्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
पार्टी में उनकी कमी हमेशा खलेगी,जिसकी भरपाई असंभव है।
ॐ शांति ! pic.twitter.com/IKhfab4FoE
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) August 13, 2020
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल तथा अन्य ने पटियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।