-
Advertisement
कमाल का चलता-फिरता घर : Bedroom-Kitchen से लेकर सब सुविधा है अंदर, एक लाख कीमत
Last Updated on August 14, 2020 by saroj patrwal
नई दिल्ली। घर तो आपने कई देखे होंगे जिनमें कई तरह की सुविधाएं होती हैं लेकिन जिस घर (Home) के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानकर आप जरूर हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया (Social media) पर एक लाख रुपए में बने एक घर की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस घर को जहां चाहें, वहां ले जा सकते हैं। दरअसल, यह घर एक ऑटोरिक्शा को मॉडिफाई कर बनाया गया है। इस घर को तमिलनाडु के रहने वाले 23 साल के युवक अरुण प्रभु ने बनाया है।
यह भी पढ़ें: सस्ते में दोबारा चालू कराएं बंद हो चुकी LIC Policy; डिस्काउंट भी मिलेगा, जानें कब तक है मौका
इस घर में बेडरूम, लिविंग रूम, किचन के साथ टॉयलेट भी है। इस घर में दो लोग बड़े आराम से रह सकते हैं। खुली हवा में बैठने का मन है तो एक आरामदायक कुर्सी भी ऑटो की छत पर रखने की व्यवस्था (Arrangement) है। 36 वर्ग फीट में बने इस घर में पानी के लिए 250 लीटर का वॉटर टैंक, 600 वॉट का सोलर पैनल लगा है। इस घर में दरवाजे और ऊपर छत पर जाने के लिए सीढ़ियां भी बनी हुई हैं।
https://www.instagram.com/p/B6X4xZfjm26/?utm_source=ig_embed
इस घर को पुराने चीजों को रीसाइकल कर बनाया गया है। 5 महीने में बने इस घर की बनावट सबको प्रभावित कर रही है। तमिलनाडु के रहने वाले अरुण ने बेंगलुरु की डिजाइन और आर्किटेक्ट कंपनी बिलबोर्ड के साथ मिल कर इसे बनाया है। आपको भी घर देखकर मन कर रहा होगा कि ये जल्दी से खरीद लें।