-
Advertisement
Solan: अस्पताल से बिना बताए फरार हो गई महिला; अब #Covid-19 रिपोर्ट आई पॉज़िटिव
Last Updated on September 2, 2020 by Deepak
सोलन। अर्की मुख्यालय पुलिस थाना में खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की की शिकायत पर एक कोरोना पॉज़िटिव महिला (Corona Positive Women) द्वारा उपचार के दौरान अस्पताल (Hospital) से बिना सूचना दिए भागने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार खंड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि एक रोगी महिला निवासी बडोग, अर्की को नागरिक चिकित्सालय अर्की में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था तथा उक्त महिला 30 अगस्त को दोपहर बाद से उक्त वार्ड से फरार पाई गई।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में #Corona के अभी तक 45 मामले, प. बंगाल से किन्नौर पहुंचे 8 मजदूर निकले संक्रमित
चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा प्रदान किए गए मोबाइल नंबर पर उसे टेलीफोन पर संपर्क करने के कई प्रयास किए गए। इसके बाद उन्होंने महिला के फरार होने की सूचना पुलिस थाना अर्की को फोन के माध्यम से दी। पुलिस ने खंड चिकित्सा अधिकारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर महिला की छानबीन शुरू कर दी। मामले की पुष्टि डीएसपी दाडलाघाट प्रताप सिंह ने की है।
यहां जानें क्या है पूरा मामला
अर्की अस्पताल में कुछ दिन पूर्व एक महिला अपने पति के साथ बीमार होने के चलते अभी अस्पताल आई। जहां पर चिकित्सकों द्वारा उस महिला की नाजुक हालत देखते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जहां पर लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के पश्चात उस महिला का टेस्ट करवाए गए तथा कोविड का टेस्ट भी करवाया गया महिला अपने पति के साथ टेस्ट होने के पश्चात अर्की अस्पताल से किसी अन्य स्थान के लिए फरार हो गई। अब जब महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो अस्पताल प्रशासन द्वारा उसे ढूंढा गया। परंतु महिला का कोई अता पता ना चला तथा दिए गए फोन नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की गई। जिसके पश्चात महिला की फरार होने की शिकायत पुलिस थाना अर्की में की गई। पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।