-
Advertisement
भारत में लॉन्च हुआ Mi TV Horizon Edition; जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Last Updated on September 8, 2020 by
नई दिल्ली। Xiaomi ने आखिरकार भारत में Mi TV Horizon Edition लॉन्च कर दिया। टीवी कैटेगरी में ये फ्लैगशिप मॉडल है, जिसे दो स्क्रीन साइज में लॉन्च किया गया है। भारतीय मार्केट में पहले से मौजूद Mi टीवी का प्रीमियम एडिशन है। यह स्मार्ट टीवी दो साइज वेरिएंट 32 इंच और 43 इंच में आते हैं। 32 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत 13,499 रुपए है। इसकी बिक्री भारत में 11 सितंबर से की दोपहर 12 बजे Flipkart पर होगी। वहीं, 43 इंच वाले Mi TV 4A की कीमत 22,999 रुपए है। इस स्मार्ट टीवी की सेल भारत में 15 सितंबर की शाम 6 बजे Amazon पर शुरू हो रही है। साथ ही इन दोनों स्मार्ट टीवी को Mi।com, Mi Home से भी खरीदा जा सकेगा।
32 इंच मॉडल की ख़ासियतें
Mi TV 4A Horizon Edition के 32 इंच मॉडल में HD रेडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें DTS-HD सराउंड साउंड के साथ 20W स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह पैचवॉल के साथ ऐंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलता है। शाओमी के इस नए टीवी में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। कनेक्टिविटी के लिए इस मॉडल में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v4।2, तीन HDMI पोर्ट्स, दो USB पोर्ट्स, एक ईथरनेट पोर्ट और एक 3.5mm हेड फोन जैक फीचर दिए गए हैं।
43 इंच मॉडल की ख़ासियतें
Mi TV 4A Horizon Edition के 43 इंच मॉडल में फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। बड़े और अधिक रिजॉल्यूशन वाले डिस्प्ले को छोड़कर टीवी का 43-इंच वेरियंट, 32-इंच वेरियंट की तरह ही है। इसका मतबल इसमें में भी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। यह भी पैचवॉल के साथ ऐंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलता है। इसमें भी 20W स्टीरियो स्पीकर्स, Wi-Fi, ब्लूटूथ, HDMI, USB और ईथरनेट पोर्ट और 3.5mm हेड फोन जैक जैसे फीचर हैं।