-
Advertisement
जवाहर का कौल पर तंज : अनपढ़ व्यक्ति से हारकर #PM और CM के खिलाफ कर रहे टिप्पणियां
Last Updated on September 24, 2020 by saroj patrwal
मंडी। सीएम जयराम के गृह जिला मंडी के द्रंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक जवाहर ठाकुर (BJP MLA Jawahar Thakur ) ने चुनाव के दौरान अपने प्रतिद्वंदी रहे कांग्रेस नेता कौल सिंह ठाकुर पर निशाना साधा है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) एक अनपढ़ व्यक्ति से चुनाव हारे हैं और हार के सदमे के बाद अब खुद को साबित करने के लिए पीएम और सीएम जयराम के खिलाफ टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक अनपढ़ और साधारण व्यक्ति से हारे हुए नेता को बड़े नेताओं के खिलाफ टिप्पणियां करना शोभा नहीं देता।
ये भी पढ़ें – Jai Ram की चेतावनी: कौल सिंह जी ज्यादा बोलोगे तो नुकसान में रहोगे
जवाहर ठाकुर ने कहा कि कौल सिंह ठाकुर कभी भी किसी के नहीं हुए, उन्होंने हमेशा सभी को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल ही किया। कौल सिंह जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करना उनकी आदत है जिसके कई उदाहरण जनता को खुद पता हैं। कौल सिंह ठाकुर द्वारा लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों (Allegations of corruption) पर बोलते हुए जवाहर ठाकुर ने उन्हें इस मामले पर खुले मंच पर बहस की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि कौल सिंह ठाकुर 1977 में क्या थे और उनके पास कितनी संपति है उसका सारा हिसाब किताब उनके पास मौजूद हैं। मंडी शहर की उस ईमारत के मालिक भी कौल सिंह ठाकुर हैं जिसकी छत पर खड़े होकर पूरे शहर को देखा जा सकता है। जवाहर ठाकुर ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को भ्रष्टाचार की बातें करना शोभा नहीं देता।