-
Advertisement
#Himachal के पहले दौरे पर ही कुलदीप राठौर की पीठ थपथपा गए राजीव शुक्ला
Last Updated on September 24, 2020 by
शिमला। कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद हिमाचल (Himachal) के पहले दौरे के दौरान राजीव शुक्ला प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) की पीठ थपथपा गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर सबको साथ लेकर बेहतर काम कर रहे हैं। वहीं, शुक्ला ने पार्टी पदाधिकारियों का आह्वान किया है कि उन्हें एकजुटता के साथ बीजेपी के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है। उन्होंने कहा कि देश आज बहुत ही गंभीर चुनौती से गुज़र रहा है। एक तरफ कोविड 19 से लड़ने की चुनौती है तो दूसरी तरफ देश की गिरती अर्थव्यवस्था है। उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए नेतृत्व मोदी सरकार ने देश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है, इसलिए कांग्रेस को देश की इन चुनौतियों से एकजुटता के साथ लड़ना है और देश को इस कुशासन से मुक्ति दिलानी है।राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) ने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेस जन मैदान में डट जाएं और केंद्र की जनविरोधी नीतियों खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोगों को जागरूक करें।
यह भी पढ़ें: #Congress की एकजुटता का दावा, जयराम सरकार पर बरसे- क्या बोले राजीव शुक्ला- जानिए
शुक्ला ने कहा कि देश में नोटबंदी हो या जीएसटी (GST) इस निर्णय ने देश की अर्थव्यवस्था चौपट करके रख दी है। अब किसानों को भी नहीं बक्शा गया है। आज देश का किसान भी चिंतित है। उन्होंने कहा कि देश की चिंता कांग्रेस को है और सत्ता में आने पर वह इन सब चिंताओं को दूर करेगी। इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने राजीव शुक्ला का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड-19 (Covid-19) के चलते कांग्रेस ने पूरे तन-मन-धन से लोगों की हरसंभव मदद की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस (Congress) अपना विपक्ष का दायित्व बड़ी मजबूती से निभा रही है।