-
Advertisement
हिमाचल Cabinet मीटिंग शुरु , बसों की इंटर स्टेट मूवमेंट पर हो सकता है फैसला
शिमला। हिमाचल कैबिनेट (Cabinet) की अहम बैठक आज राज्य सचिवालय में शुरु हुई। सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) की अध्यक्षता में चल रही इस बैठक में कोरोना (Corona) पॉजिटिव के संपर्क में आने पर परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर बैठक में उपस्थित नहीं हो पाए। ऐसे में बिना परिवहन मंत्री के कैबिनेट बैठक में बसों की इंटर स्टेट मूवमेंट पर फैसला होगा। कैबिनेट में एसओपी (SOP) बनाकर बसों की इंटर स्टेट मूवमेंट (Inter State Movement) को हरी झंडी मिल सकती है। इसके अलावा पीओएस (POS) मशीनों से राशन देने के मामले में भी फैसला हो सकता है। साथ ही कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर भी मंथन होगा। बैठक में और कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। अटल रोहतांग सुरंग के उद्घाटन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के लेकर भी चर्चा होगी। कैबिनेट विभिन्न विभागों में रिक्त विभागों को भरने के लिए हरी झंडी दे सकती है।
