-
Advertisement
![](https://himachalabhiabhi.com/wp-content/uploads/2020/09/areplan-1.jpg)
Mumbai से Delhi जा रहा था इंडिगो का विमान, हवा में हुआ कुछ ऐसा, वापस लौटना पड़ा
मुंबई। आसमान में कई बार ऐसे घटनाएं हो जाती हैं जिनके कारण विमान आदि की उड़ानें रद्द करनी पड़ जाती हैं। ऐसा ही एक हादसा होते-होते रह गया मुंबई में। मुंबई के पास इंडिगो (Indigo) के विमान से अचानक ऐसी चीज टकरा गई जिसके बाद तुरंत उसे वापस मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर लैंड करवाना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित उतारे गए और यात्रियों के लिए इंडिगो प्रबंधन ने दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था कर दी।
यह भी पढ़ें: #DC की दो टूक- बिना अनुमति स्टेशन छोड़ा तो अधिकारी के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट 6E 5047 मुंबई से दिल्ली (Mumbai to Delhi) आ रही थी। इसी दौरान उससे चिड़िया टकरा गई जिसके बाद तुरंत उसे मुंबई वापस बुला लिया गया। इन सबके बीच राहत की खबर ये है कि इस हादसे में विमान में बैठे किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है। विमान को मुंबई एयरपोर्ट लाए जाने पर इंडिगो के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने तुरंत यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की।
इस महीने की शुरुआत में भी ऐसा ही एक हादसा पेश आया था जब 4 सितंबर को रांची से इंडिगो के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी, वैसे ही उससे चिड़िया टकरा गई। इसके चलते तुरंत उसकी रांची एयरपोर्ट पर लैंडिंग करवानी पड़ी। उस दौरान जांच में पता चला था कि चिड़िया के टकराने से इंजन के तीन ब्लेड टूट गए थे। अगर सही वक्त पर लैडिंग नहीं होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उस दौरान भी सभी यात्री सुरक्षित बच गए थे।