-
Advertisement

ब्लैक होल के बारे में खोज के लिए 3 लोगों ने जीता फिज़िक्स का #Nobel_Prize_2020
नई दिल्ली। साल 2020 के लिए फिजिक्स (भौतिकी) के नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize for Physics 2020) का ऐलान मंगलवार को किया गया। 2020 के लिए फिज़िक्स का आधा नोबल पुरस्कार रॉजर पेनरोस और आधा संयुक्त रूप से राइनहार्ड गेनज़ल और ऐंड्रिया गेज़ को दिया गया है। पेनरोस ने यह सम्मान ‘ब्लैक होल का निर्माण सापेक्षता के सिद्धांत की ठोस भविष्यवाणी है’ खोज जबकि गेनज़ेल और गेज़ ने ‘हमारी आकाशगंगा के मध्य में एक विशालकाय सघन वस्तु की खोज’ के लिए जीता है।
11 लाख डॉलर से ज्यादा का कैश प्राइज मिलेगा
BREAKING NEWS:
The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2020 #NobelPrize in Physics with one half to Roger Penrose and the other half jointly to Reinhard Genzel and Andrea Ghez. pic.twitter.com/MipWwFtMjz— The Nobel Prize (@NobelPrize) October 6, 2020
रॉजर पेनरोज को नोबेल प्राइज ये पता लगाने के लिए दिया गया है कि ‘ब्लैक होल का बनना जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी की एक ठोस भविष्यवाणी’ थी। मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1915 में ये थ्योरी पब्लिश की थी। आइंस्टीन ने इस थ्योरी में बताया था कि भारी-भरकम ऑब्जेक्ट स्पेस और टाइम को बदलते हैं और ये बदलाव हमें ग्रेविटी की तरह महसूस होता है। वहीं, राइनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को ये प्राइज संयुक्त तौर पर ‘हमारी आकाशगंगा के केंद्र में बहुत भारी-भरकम सघन ऑब्जेक्ट का पता लगाने’ के लिए दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘Hepatitis C’ वायरस की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने जीता 2020 का मेडिसिन नोबल पुरस्कार
रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रटरी जनरल होरान हैनसन ने पुरस्कार का ऐलान किया। इस पुरस्कार में गोल्ड मेडल के साथ 11 लाख डॉलर से ज्यादा कैश प्राइज मिलता है। स्वीडिश इन्वेन्टर अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर यह पुरस्कार दिया जाता है। इससे पहले सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार हार्वे अल्टर (Harvey Alter), माइकल हॉफटन (Michael Houghton) और चार्ल्स राइस ( Charles Rice) को दिया गया। इन वैज्ञानिकों को हेपटाइटिस सी वायरस की खोज के लिए दिया गया है।