-
Advertisement
#Facebook पर घंटों समय बिताने की आदत से हैं परेशान; तो जरूर पढ़ें ये खबर
Last Updated on October 21, 2020 by
नई दिल्ली। इंटरनेट के इस युग में लोग सोशल मीडिया एडिक्ट बनते जा रहे हैं। वहीं, सबसे पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर लोग अपना ज्यादा ही समय बिता देते हैं और बाद में अपनी इसी आदत से परेशान भी हो जाते हैं। इसके बावजूद भी अपनी उंगलियां स्मार्टफोन खोलने के बाद अपने आप उस आइकॉन को क्लिक कर देती हैं और हम एक बार फिर स्क्रोलिंग की दुनिया में प्रवेश कर जाते हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आ सकती है।
यह भी पढ़ें: साइबर ठगों ने BJP सांसद के परिवार को भी लूट लिया: खाते से उड़ा लिए 2 लाख 37 हजार रुपए
फ़ेसबुक का ऐल्गोरिद्म ही ऐसा है कि ये आपसे ज़्यादा से ज़्यादा समय मांगता है। जितना समय आप फ़ेसबुक पर बिताएंगे उतनी ज़्यादा कमाई कंपनी को होगी। हालांकि फ़ेसबुक आपसे ये भी कहता है कि आप चाहें तो फ़ेसबुक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं और इसके लिए ऐप में ऐसे फ़ीचर्स भी दिए गए हैं। ये फ़ीचर नया तो नहीं है, लेकिन ये आपके काफ़ी काम का साबित हो सकता है। ख़ास कर तब जब आप फ़ेसबुक पर ज़्यादा समय बिताते हैं।
यहां जानें किस तरह से आप लगा सकते हैं अपने FB स्क्रोलिंग पर लिमिट
Facebook ऐप में Your time on Facebook नाम का एक सेक्शन है। फेसबुक ऐप के Settings & Privacy ऑप्शन में जा कर ये ऐक्सेस कर सकते हैं। इस फीचर में जा कर आप ग्राफ के जरिए ये देख सकते हैं कि आपने फेसबुक पर दिन भर में कितने घंटे बिताए हैं। यहां आपको हर दिन का फ़ेसबुक यूज करने के घंटे दिखेंगे, ऐवरेज दिेखेगा और ये भी दिखेगा कि दिन और रात के मुक़ाबले आप फ़ेसबुक ऐप कब ज़्यादा यूज करते हैं।
यहां आप ये भी देख सकेंगे कि दिन रात में कितने बार आपने फ़ेसबुक ऐप ओपन किया है। इस फ़ीचर में जा कर आप Quit Mode एनेबल कर सकते हैं। यहां टाइमिंग सेट कर सकते हैं। Quit Mode एनेबल करने पर आपको पुश नोटिफिकेशन्स नहीं मिलेंगे। अगर आपको शेड्यूल नहीं करना है तो भी डायरेक्ट Quit Mode एनेबल या डिसेबल कर सकते हैं।
Daily time reminder इसी के अंदर मिलता है। यहां आप ये सेट कर सकते हैं कि कितने घंटे तक फेसबुक ऐप यूज करने के बाद आपको रिमाइंड दिया जाए।
Get more from your time – यहां जा कर आप न्यूज फीड प्रेफ्रेंस सेट कर सकते हैं। लोगों के पोस्ट अनफॉलो कर सकते हैं ताकि न्यूज फीड में उनके पोस्ट न दिखें।
Control your notification – इस सेटिंग्स में जा कर आप पुश नोटिफिकेशन को ऑफ-ऑन करने के साथ ही ये तय कर सकते हैं कि किस तरह के नोटिफिकेशन आपको मिले। यानी आप यहां से 8 घंटे तक नोटिफिकेशन ऑफ कर सकते हैं। इसके अलावा कमेंट्स, टैग्स, रिमाइंडर्स और अप्डेट्स जैसे नोटिफिकेशन को भी ऑफ या ऑन कर पाएंगे।