-
Advertisement

कुतिया ने हरे रंग के पिल्ले को दिया जन्म, देखकर हैरान रह गया किसान
दुनिया में अजब-गजब के जीव हैं और कुदरत नए से नए करिश्मे दिखाती रहती है। इतालवी किसान क्रिस्टियन मलोकोसी उस वक्त हैरान रह गए जब उनकी कुतिया (Bitch) स्पीलाचिया ने एक हरे रंग के पिल्ले (Green puppy) को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार 9 अक्टूबर को पैदा हुए 5 कुत्ते के पिल्लों में से एक का रंग हरा है। उसका रंग कुछ पिस्ते के रंग जैसा है यही कारण है कि इस अनोखे रंग के कुत्ते के पिल्ले का नाम पिस्ताचो रखा गया है। नवजात 4 कुत्ते के पिल्ले सफेद फर वाले हैं। ये चारों बच्चे अपनी मां पर गए हैं सिवाय पिस्ताचो के।
यह भी पढ़ें: सीवर से बचाई थी Street Dog की जान, मौत पर मालिक ने निकाली शवयात्रा, तेरहवीं भी की
सार्दिनिया के भूमध्यसागरीय द्वीप पर मलोकोसी अपने बहनोई गियानन्गेलो लिपेरी के साथ खेती का काम करते हैं। कुत्ते के लिए हरे रंग के फर के साथ पैदा होना बेहद दुर्लभ है। यह सोचा जाता है कि यह तब होता है, जब पीले रंग के पिल्लों का अपनी मां के गर्भ में एक हरा वर्णक होता है, जिसे बिल्विनडिन (Bilvinedine) कहते हैं। यह वही रंगद्रव्य है, जो ब्रूस में हरे रंग का कारण बनता है। पिस्ताचो भले ही हरे रंग के साथ जन्मा हो लेकिन उसके शरीर हरा कलर सदैव कायम नहीं रहेगा। जन्म के बाद से हरे रंग की चमक दिन-ब-दिन फीकी पड़ती जा रही है। जैसे-जैसे वह बड़ा होगा हरा रंग भी चला जाएगा।
किसान मलोकोसी ने कहा कि उन्होंने पिस्ताचो को दूसरे कुत्तों से अलग कर दिया है। अब वह अपनी मां स्पीलाचिया के साथ उनके खेत पर ही रहेगा और वह उसे अपनी भेड़ों की देखभाल के लिए प्रशिक्षित करेंगे। मलोकोसी ने यह भी कहा कि कोरोनोवायरस महामारी के इन कठिन समय के दौरान हरा रंग आशा और भाग्य का प्रतीक है, इसलिए शायद इसका मतलब यह था कि पिस्ताचो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इसको एक उम्मीद की तरह देखा जा रहा है कि सब ठीक होगा।