-
Advertisement
#BJP अध्यक्ष बोले- हिमाचल में तीसरे दल का कोई अस्तित्व नहीं, राजन सुशांत महत्वाकांक्षी
Last Updated on October 27, 2020 by Deepak
नाहन। प्रदेश बीजेपी (#BJP) अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप (Suresh Kashyap) ने पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। मंगलवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में सुरेश कश्यप ने प्रदेश में तीसरे मोर्च के गठन में लगे पूर्व सांसद डॉ. राजन सुशांत को महत्वाकांक्षी करार दिया है। साथ ही कहा कि हर चुनाव में डॉ. राजन सुशांत खुद (Dr. Rajan Sushant) को प्रोजेक्ट करने का प्रयास करते हैं, लेकिन हिमाचल का इतिहास उठाकर देखें तो प्रदेश में तीसरी पार्टी को कोई अस्तित्व नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें: SJVN मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, कर्मचारियों को दिलाई शपथ
नाहन (Nahan) में सांसद सेवा केंद्र के उद्घाटन के बाद पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पूछे एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में तीसरी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं रहा है। समय-समय पर कई लोगों ने तीसरी पार्टी बनाने के प्रयास किए। हिमाचल (Himachal) का इतिहास देखें तो प्रदेश में केवल दो ही पार्टियों का सिस्टम है। साथ ही राजन सुशांत द्वारा अलग से पार्टी बनाए जाने से हिमाचल की राजनीति में कोई बदलाव होने वाला है। सुरेश कश्यप ने कहा कि चुनाव के समय डॉ. राजन सुशांत हर बार ही नई पार्टी का गठन करते हैं। उनकी अपनी महत्वकांक्षा है और हर बार वह खुद को प्रोजेक्ट करने का प्रयास करते हैं, लेकिन हर बार असफल रहते हैं। लिहाजा इस बार भी तीसरी पार्टी का कोई अस्तित्व हिमाचल में होगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…