-
Advertisement
निकिता मर्डर केस: तौसिफ के विधायक चाचा बोले- हत्या की वजह #Love_Jihad नहीं…
फरीदाबाद। हरियाणा (Haryana) के फरीदाबाद जिले में घटित निकिता मर्डर केस (Nikita Murder Case) में आरोपी तौसीफ़ की गिरफ्तारी होने के बाद भी जनता के मन में ‘लव जिहाद’ वाले एंगल को लेकर रोष भरा हुआ है। इस बीच आरोपी के परिवार ने इस मामले में लव जिहाद का ऐंगल होने से इनकार किया है। मुख्य आरोपी तौसिफ के चाचा और बीएसपी विधायक जावेद ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि इस घटना में लव जिहाद (Love Jihad) का कोई भी मामला नहीं है, लेकिन जो भी दोषी है उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि गलत काम करने वाला किसी का बेटा नहीं होता, वो सिर्फ एक अपराधी होता है।
राजनीतिक रसूखदार परिवार से संबंध रखता तौसीफ़
उन्होंने कहा कि लव जिहाद या धर्म परिवर्तन ऐसी बातें वो लोग कर रहे हैं जिन्हें धर्म के बारे में कुछ पता नहीं है। बीएसपी विधायक (BSP MLA) जावेद ने आगे कहा कि वो उस परिवार से संबंध रखते हैं जहां हिंदू भाइयों का ज्यादा सहयोग रहता है। उनका परिवार सारे धर्मों की इज्जत करने वाला परिवार है। आज जो कुछ भी लोग कह रहे हैं वो सही है और उनमें गुस्सा है। मैं उन्हें गलत नहीं कह रहा।
यह भी पढ़ें: #Himachal में कोरोना ने ली तीन की जान, Kullu और Mandi के थे रहने वाले
बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद में सोमवार को दिनदहाड़े कार सवार दो बदमाशों ने मिल्क प्लांट रोड पर अग्रवाल कॉलेज से परीक्षा देकर घर लौट रही बी.कॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर (20 वर्षीय) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी तौसीफ़ को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी तौसिफ राजनीतिक रसूखदार परिवार से संबंध रखता है। तौसिफ के दादा कबीर अहमद विधायक रह चुके हैं, जबकि चाचा खुर्शीद अहमद हरियाणा के पूर्व मंत्री रहे हैं। वहीं, एक अन्य रिश्तेदार (रिश्ते में भाई) आफताब अहमद वर्तमान में कांग्रेस के नूंह (मेवात) से विधायक हैं। वहीं, इस वारदात में शामिल तौसीफ़ के एक दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी रेहान निवासी रेवासन जिला नूंह का रहने वाला है।

