-
Advertisement
अन्नकूट उत्सव पर भगवान रघुनाथ के मंदिर में होगी देव अदालत जगती
Last Updated on October 31, 2020 by Deepak
कुल्लू। भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि अन्नकूट उत्सव( Annakoot festival) पर भगवान रघुनाथ मंदिर में देव अदालत जगती का आयोजन किया जाएगा। कोरोना ( corona)काल में अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव ( International Kullu Dussehra Festival)में ना बुलाए जाने पर दवताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उत्सव के दूसरे दिन फलाणी नारायण ने जगती को लेकर देव आदेश दिए थे। जिसके बाद अब अन्य देवी देवताओं ने भी जगती करवाने को कहा हैं। देवताओं ने देववाणी में कहा कि देवी-देवताओं पर पाबंदी ठीक नहीं है। ऐसे में धरती पर बीमारी बढ़ने के भी संकेत दिए जिसके लिए देव जगती से सृष्टि पर बीमारी की रोकथाम व बारिश को लेकर आश्वासन दिया था।
यह भी पढ़ें: #Kullu_Dussehra: उत्सव में वाद्य यंत्रों की देव धुनों पर देवी-देवताओं का हुआ भव्य मिलन
मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को ढालपुर मैदान में देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में ना बुलाने पर देव अदालत जगती के निर्देश दिए हैं। इसके बाद देवताओं ने भगवान रघुनाथ के मंदिर में जगती करवाने के निर्देश दिए हैं। आज दशहरा का अंतिम दिन है लंका दहन के साथ ही विजय दशमी दशहरा उत्सव संपन्न हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देवताओं ने दशहरा उत्सव को लेकर कुछ कहा है। इसलिए रघुनाथ मंदिर में जगती करवाने के निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि भगवान रघुनाथ के आगामी उत्सव अन्नकूट के दिन जगती का आयोजन किया जाएगा। देवताओं से यह प्रार्थना की है कि लोगों की रक्षा हो और बारिश भी हो। जिस तरह से प्रशासन ने ढालपुर मैदान में कर्फ्यू को लेकर बार-बार सूचना दी जा रही है, उसके लिए व्यक्तिगत रूप से वे आहत हैं। पुलिस को कोरोना महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने की जरूरत है लेकिन दशहरा में आए श्रद्धालुओं को डराना ठीक नहीं है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…