-
Advertisement
#Bigg_Boss के घर में पहुंचीं शहनाज गिल, जानिए Salman ने क्यों मांगी माफी
मुंबई। बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) का वीकेंड का वार इस बार धमाकेदार होने वाला है क्योंकि शो में एक्स-कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shahnaz Gill) आ रही हैं। शहनाज घर में कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का भी मनोरंजन करती दिखाई देंगी। शहनाज कंटेस्टेंट्स के लिए एक स्पेशल लव गेम लेकर आ रही हैं। कलर्स ने आने वाले इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है जिसमें खुशमिजाज शहनाज अपनी हैप्पी स्माइल लेकर घर में आती हैं। घर में आते ही सलमान उनसे माफी भी मांगते नजर आ रहे हैं। इसके पीछे की वजह क्या है हम आपको बताते हैं।
https://twitter.com/BiggBoss/status/1322826819867824128
प्रोमो में शहनाज पिंक कलर के सूट में एंट्री लेती हैं और सलमान (Salman) से पूछती हैं कि आपने मैचिंग क्यों नहीं किया मेरे साथ। इस पर सलमान कहते हैं, ‘नहीं कर पाया, सॉरी मुझे माफ कर दो’। शहनाज भी उन्हें माफ कर देती हैं और सलमान को वर्चुअली गले लगती हैं। सलमान और शहनाज की मस्ती यहीं नहीं रुकती, दोनों मिलकर आगे कंटेस्टेंट्स के साथ एक लव गेम भी खेलते हैं।
https://twitter.com/BiggBoss/status/1322795157645746179
गौर हो कि शहनाज गिल, बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस शहनाज ने बिग बॉस में काफी अच्छा खेला और अपनी चुलबुली हरकतों से लोगों के दिल में खास जगह बनाई। शो के अंदर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी दोस्ती और बॉन्डिंग बेहद चर्चा में रही। शहनाज ने सिद्धार्थ के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था। हालांकि सिद्धार्थ ने उनके रिलेशन को दोस्ती तक सीमित बताया था। इस वीकेंड के वार में ढेर सारी मस्ती के अलावा एविक्शन भी देखने को मिलेगा। इस हफ्ते रुबीना दिलैक, निशांत मलकानी, कविता कौशिक और जैस्मिन भसीन खतरे में हैं। इनमें से कोई भी आज बाहर हो सकता है।
