-
Advertisement
हिमाचल विधानसभा के Ex Speaker तुलसी राम नहीं रहे, #CMJai_ram ने जताया शोक
कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व स्पीकर (Himachal Vidhansabha Ex Speaker) पंडित तुलसी राम का निधन हो गया। 76 वर्षीय पंडित तुलसी राम पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और कांगड़ा स्थित मल्टी स्पेशिएलिटी अस्पताल श्रीबालाजी में उपचाराधीन थे। सोमवार रात साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। तुलसी राम (Tulsi Ram) तुलसी राम तीन बार 1990, 1998 व 2007 में भरमौर से विधायक रहे हैं। इसी बीच वे 2007 से 2012 कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर भी रहे। प्रेम कुमार धूमल जब सीएम बने तो उन्होंने पंडित तुलसी राम को विधानसभा के स्पीकर पद के लिए बेहतरीन मानते हुए,इस पद से सुशोभित किया। उन्होंने बाद में पालमपुर में अपना घर बना लिया था,इन दिनों वह वहीं पर रह रहे थे।
यह भी पढ़ें :- नहीं रहे #HP_Central_University के रजिस्ट्रार संजीव शर्मा, Heart Attack से हुआ निधन
वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया,उसके बाद से तुलसी राम एक तरह से सक्रिय राजनीति से अलग हो गए। तुलसी राम बेहद सरल व मृदभाषी माने जाते थे। उनकी पार्थिव देह को उनके पैतक निवास स्थान भरमौर ले जाया गया है,वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा। उनके निधन पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए तथा शोकग्रस्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। वहीं,पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पंडित तुलसी राम जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। pic.twitter.com/EafWGnAL7k
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 17, 2020
बीजेपी सांसद इंदु गोस्वामी ने भी पं तुलसी राम के निधन पर शोक जताया है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, अपने मृदुल स्वभाव से सभी को प्रभावित करने वाले पंडित तुलसीराम जी के निधन की दुखद खबर प्राप्त हुई।
मैं भगवान से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति एवं सद्गति की प्रार्थना करती हूँ।
ॐ शांति pic.twitter.com/Hh3rC4N8lv
— इंदु गोस्वामी (@InduGoswamiBJP) November 17, 2020
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


