-
Advertisement
इस #बादशाह की Diet जानकर उड़ जाएंगे होश, एक दिन का खाना 35 किलो
Last Updated on November 21, 2020 by Sintu Kumar
गांधीनगर। आपने सुना ही होगा कि राजाओं-महाराजाओं की बड़ी ठाठ होती थी और उनके लिए 56 भोग रोज बना करते थे। आज हम आपको एक ऐसे बादशाह के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने खाने के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। इस बादशाह (Badshah) की डाइट के बारे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह बादशाह अपनी एक दिन की डाइट (Diet) में 35 किलो खाना अकेले खा जाते थे। वे एक बार में इतना ज्यादा खाना खाते थे कि लोग देखकर हैरान रह जाते थे।
इन पेटू बादशाह का नाम था महमूद बेगड़ा (Mahmud Begada)। वे गुजरात के छठें सुल्तान थे। एक पराक्रमी योद्धा के रुप में वे अपने शासनकाल में मशहूर थे और इसके साथ ही साथ अपने खान-पान के लिए वे चर्चित थे। ‘गिरनार’ जूनागढ़ तथा चम्पानेर के किलों को जीतने के बाद उन्हें ‘बेगड़ा’ की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनका व्यक्तित्व काफी आर्कषक था। वे हट्टे-कट्टे थे। उनकी मूंछे भी काफी लम्बी थी, जिन्हें वे सर के पीछे बांधकर रखते थे। उन्होंने 52 वर्ष की आयु यानि 1459-1511 ईसवी तक राज किया।
यह होता था सुबह का नाश्ता
वे सुबह के नाश्ते में बादशाह एक कटोरा शहद, एक कटोरा मक्खन, 150 तक केले आराम से खा जाते थे। फारसी और यूरोपीय इतिहासकारों ने अपनी कुछ कहानियों में उनका जिक्र करते हुए कहा है कि वे हर रोज लगभग एक गुजराती टीले जितना खाना खा जाते थे। वहीं दोपहर के खाने के बाद डेजर्ट (Desert) के रूप में वे 5 किलो तक मीठे चावल खा जाते थे। बादशाह को रात को अचानक भूख लगने का डर रहता था इसलिए वे तकिए के दोनों तरफ गोश्त के समोसों से भरी तश्तरियां रखते थे ताकि रात की भूख को शांत कर सकें।