-
Advertisement
#Corona संक्रमित #BJP_MLA किरण माहेश्वरी का निधन, #PM_Modi सहित कई नेताओं ने जताया गहरा दुख
Last Updated on November 30, 2020 by saroj patrwal
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मंत्री एवं बीजेपी विधायक किरण माहेश्वरी ( BJP MLA Kiran Maheshwari) का कोरोना संक्रमित होने के चलते निधन हो गया। माहेश्वरी ने सोमवार तड़के गुरूग्राम स्थित मेदांता अस्पताल( Medanta Hospital in Gurugram) में अंतिम सांस ली। माहेश्वरी से पहले भीलवाड़ा के सहाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक कैलाश त्रिवेदी का भी कोरोना के कारण निधन हो गया था। माहेश्वरी के निधन पर पीएम मोदी( PM Modi), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक माहेश्वरी नगर निगम चुनाव के दौरान अक्टूबर माह में कोटा में कोरोना से संक्रमित हुई थीं। वे बीजेपी की कोटा उत्तर नगर निगम की चुनाव प्रभारी थी। माहेश्वरी के निधन के बाद अब प्रदेश में विधायकों के तीन पद रिक्त हो गए हैं। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा है किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से पीड़ा हुई। पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान सरकार में सांसद, विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में रहें, उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में काम करने और गरीबों को हाशिए पर लाने के लिए कई प्रयास किए। उनके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति:
Pained by the untimely demise of Kiran Maheshwari Ji. Be it as MP, MLA or Cabinet Minister in the Rajasthan Government, she made numerous efforts to work towards the progress of the state and empower the poor as well as marginalised. Condolences to her family. Om Shanti: PM Modi
— PMO India (@PMOIndia) November 30, 2020
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर शोक जताया है। बिरला ने अपने ट्वीट में कहा कि बहन किरण जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। किरण जी के साथ राजनीतिक.सामाजिक जीवन में लंबे अरसे तक काम किया। सामाजिक विषयों विशेषतः महिलाओं व वंचित वर्गों के अधिकारों की वे सशक्त आवाज थीं, दीन- दुखियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहने वाली किरण जी को उनकी निर्भीकता व स्पष्टवादिता के लिए सदैव याद किया जाएगा।
राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहन @kiransnm जी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को संरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें।परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।
— Om Birla (@ombirlakota) November 29, 2020