-
Advertisement
#BJP उपाध्यक्ष का वार- अपने कुनबे को भी नहीं संभाल पा रहे #KuldeepRathore
Last Updated on December 5, 2020 by Sintu Kumar
शिमला। बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्षएवं शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया (BJP state vice president Purushottam Guleria) ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर (Kuldeep Rathore) को अपने ज्ञान का विस्तार करना चाहिए और फिर नेताओं के ऊपर टिप्पणी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप का राजनीतिक कद यूं ही नहीं बढ़ा है पर उन्होंने पंचायत से लेकर सांसद तक की चुनावी राजनीति में भाग लेकर अपना कद बढ़ाया है। बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष ने बूथ से लेकर जिला, मंडल एवं प्रदेश में विभिन्न दायित्व पर उत्तम कार्य किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप पर टिप्पणी करने से पहले उन्हें अपना कद जांच लेना चाहिए, आज तक कुलदीप राठौर एक भी चुनाव नहीं लड़े हैं, जीतना तो बहुत बड़ी बात है।
यह भी पढ़ें: निगम भंडारी होंगे #Himachal_Youth_Congress के अध्यक्ष, यदुपति ठाकुर कार्यवाहक
आज कुलदीप राठौर स्वयं अपना पद बचाने के लिए राजनीति कर रहे हैं और अपने कुनबे को भी संभाल नहीं पा रहे हैं। आज युवा कांग्रेस (Youth Congress) के दो अध्यक्ष हैं ऐसा पहली बार हुआ है और जगह-जगह कांग्रेस में फूट पड़ी हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता कुलदीप राठौर को संगठन भी चलाने नहीं दे रहे हैं। कुलदीप राठौर एक कमजोर अध्यक्ष साबित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि कुलदीप राठौर को सीएम जयराम पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। जिस प्रकार से जयराम ठाकुर प्रदेश को चला रहे हैं, प्रदेश में सुशासन प्रदान कर रहे हैं और इस कठिन समय में प्रदेश की जनता के लिए कार्यरत हैं, वह सराहनीय है। कुलदीप राठौर बताएं कि कोविड-19 (Covid-19) संकटकाल में कांग्रेस ने वातानुकूलित कमरों में बैठकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के सिवाए क्या किया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group