-
Advertisement
BJP महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद बनी बघाट बैंक के BMO की अध्यक्ष
दयाराम कश्यप, सोलन। हिमाचल बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद (BJP Mahila Morcha President Rashmidhar Sood) को हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बघाट अर्बन सहकारी बैंक सोलन में पहली बार नवगठित बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट (BMO) का अध्यक्ष बनाया गया है। बैंक के इतिहास में इस कमेटी का गठन पहली बार हुआ है। इस कमेटी का मुख्य कार्य बैंक में एक एक्सपर्ट कर रूप में काम करना होगा। इससे पहले बैंक को मैनेजमेंट कमेटी के गठन के लिए लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पहले बैंक की आम सभा में इसको लेकर प्रस्ताव पारित करना। फिर इसके लिए सरकार से मंजूरी ली गई। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही कमेटी का गठन हुआ। बता दें कि रिर्जव बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के बाद बघाट बैंक (Baghat Bank ) को इस कमेटी का गठन करना अनिवार्य हो गया था। रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 31 दिसंबर 2019 को एक गाइडलाइन जारी की थी जिसके मुताबिक देश के उन सभी अर्बन बैंक को बोर्ड आफ मैनेजमेंट कमेटी का गठन करना अनिवार्य है जिनका डिपोजिट 100 करोड़ से अधिक है। बघाट बैंक का डिपोजिट 700 करोड़ रुपए से अधिक है। रिर्जव बैंक ने इस कमेटी का गठन करने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक का समय दिया हुआ था।
इन लोगों को मिली है कमेटी में जगह
इस कमेटी में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है। लघु उद्योग से रश्मिधर सूद, इकोनोमिक्स से श्याम भटनागर, ग्रामीण अर्थ एवं कृषि से लक्ष्मी ठाकुर, बैंक के सेवानिवृत कर्मचारी से कुलजीत सिंह, सहकारिता क्षेत्र से जेएनबत्ता तथा कानून के क्षेत्र से योगेश ठाकुर को इसका सदस्य बनाया गया है। बैंक में हुई कमेटी की बैठक में रश्मिधर सूद को अध्यक्ष बनाया गया। इस कमेटी का बैंक में अब महत्वपूर्ण भूमिका है। बैंक के निदेशक मंडल के निर्णयों पर अब इस कमेटी को चैक होगा। बैंक के निदेशक मंडल द्वारा पारित सभी प्रस्ताव मैनेजमेंट कमेटी के पास जाएंगे। इस कमेटी की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रस्ताव लागू।

