-
Advertisement
फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर छाए Rahul Gandhi, 9 सेकंड में लगाए 13 पुशअप्स
Last Updated on March 2, 2021 by Deepak
नई दिल्ली। इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी खूब सुर्खियों में हैं। कभी समुद्र में डुबकी तो कभी सिक्स पैक एब्स दिखाना राहुल सोशल मीडिया (Social media) में छाए हुए हैं। राहुल इन दिनों तमिलनाडु के दौरे पर हैं। राहुल (Rahul Gandhi) ने आज कन्याकुमारी में रोड शो निकाला, लेकिन इसके बाद उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। कन्याकुमारी में राहुल गांधी ने युवा छात्र-छात्राओं से बातचीत की, इसी दौरान राहुल गांधी एक युवा छात्रा के साथ पुशअप लगाते नज़र आए।
यह भी पढ़ें:Assam दौरे पर प्रियंका गांधी : कामाख्या देवी के दर्शन कर स्थानीय लोगों के साथ किया Tribal Dance
In a lighter vein, Shri @RahulGandhi takes part in a 'Push up challenge' by Merolin Shenigha, a 10th standard Judo enthusiast.❣️#TNwithRahulGandhi pic.twitter.com/qZIrCkk5nq
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) March 1, 2021
राहुल गांधी ने यहां पर बच्चों से संवाद किया, इस दौरान राहुल ने एक छात्र के साथ आइकिदो परफॉर्म किया। आइकिदो दिखाने के बाद राहुल गांधी से एक छात्रा ने पुशअप करने के लिए अपील की, जिसके बाद राहुल गांधी ने मंच पर ही छात्रा के साथ पुशअप (Pushups) किए। राहुल गांधी ने 9 सेंकड में नॉनस्टाप 13 पुशअप्स किए। राहुल गांधी ने पहले पुशअप लगाए और उसके बाद छात्रा से एक हाथ से पुश-अप लगाने को कहा। राहुल गांधी ने खुद भी एक हाथ से पुशअप लगाया। राहुल गांधी ने जिस छात्रा के साथ पुशअप्स चैलेंज किया, वह दसवीं की छात्रा है और उसका नाम मेरोलिन शेनिघा है। राहुल का ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: महीने के पहले ही दिन आम आदमी को बड़ा झटका : फिर बढ़े LPG Cylinder के दाम
Did You Know Shri @RahulGandhi has a black belt in Aikido?
Here he shares some of his moves with a student from St. Joseph's Matric Hr. Sec. School, Kanyakumari.#TNwithRahulGandhi pic.twitter.com/B51uzqTsZ0
— Congress (@INCIndia) March 1, 2021
बता दें कि राहुल गांधी लगातार दक्षिण के राज्यों (States of the south) का दौरा कर रहे हैं, पहले पुडुचेरी, केरल और अब तमिलनाडु। बीते दिनों केरल में राहुल गांधी मछुआरों के साथ समुद्र में गए थे, जहां उन्होंने मछुआरों से उनकी समस्याओं को जाना। राहुल गांधी ने मछुआरों के साथ नाव में समुद्र का सफर किया और इतना ही नहीं राहुल समुद्र में भी कूदे और मछुआरों के साथ तैरते हुए नजर आए। इसी दौरान राहुल गांधी की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें राहुल गांधी के सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे थे।
കർഷകർക്കൊപ്പം മത്സ്യത്തൊഴിലാളികൾക്കൊപ്പം
വിദ്യാർഥികൾക്കൊപ്പം രാഹുൽ ഗാന്ധി #CongressWithFishermen pic.twitter.com/UUNl1oh4h8— Congress Kerala (@INCKerala) February 25, 2021