-
Advertisement
Jharkhand में आईईडी धमाका : दो जवान शहीद, तीन घायल
Last Updated on March 4, 2021 by
नई दिल्ली। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम से एक दुखद खबर सामने आ रही है। होयातू गांव के वन क्षेत्र में आईईडी धमाका (IED blast) हुआ है जिसमें दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि तीन घायल हो हुए हैं। यह धमाका गुरुवार सुबह आठ बजकर 45 मिनट पर हुआ। शहीद जवान झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के थे। धमाके में झारखंड जगुआर ऑफ स्टेट पुलिस के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें: टोंस नदी के समीप पेड़ से लटका मिला शव, मृतक की पहचान नहीं हुई
इसके अलावा सीआरपीएफ की 197 बटालियन का भी एक जवान घायल हो गया है। मामले की जानकारी सीआरपीएफ (CRPF) ने दी है। वहीं, झारखंड पुलिस का कहना है कि आईईडी को नक्सलियों ने प्लांट किया था। धमाके के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।